{"_id":"57af3cb94f1c1bf619ee44ce","slug":"police-security-and-electricity-problem-solved-at-boxer-manoj-house-rajound-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सर बेटे मनोज को खेलते देख सकेंगे माता-पिता, फोरमैन सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सर बेटे मनोज को खेलते देख सकेंगे माता-पिता, फोरमैन सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो, राजौंद
Updated Sun, 14 Aug 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
बॉक्सर मनोज कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो ओलंपिक में भाग लेने गए बॉक्सर मनोज के माता-पिता अब मनोज के मुकाबले का प्रसारण देख सकेंगे। शुक्रवार रात 12 बजे उनके घर के पास ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर उठाकर मनोज के घर की बिजली काटने वाले फोरमैन को विद्युत प्रसारण निगम ने सस्पेंड कर दिया है।
बिजली निगम के कर्मचारी और कुछ ग्रामीणों ने शुक्रवार को मनोज के घर के सामने लगे ट्रांसफार्मर को उतारकर उससे कुछ दूरी पर गली में लगा दिया था। मनोज के साथ रियो गए उनके भाई राजेश ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और खेल मंत्री अनिल विज को मेल के जरिये भेजी थी।
विज ने बिजली निगम अफसरों को तत्काल ट्रांसफार्मर रखवाने और एसपी को मनोज के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार की रात आठ बजे ही विद्युत प्रसारण निगम के एक्सईएन बीएस नरवाल और एसडीओ धर्मपाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने रात करीब 12 बजे ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली सप्लाई शुरू करवा दी थी। इस दौरान राजौंद एसएचओ रामकुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर तैनात रहे। मनोज के घर की सुरक्षा के लिए एक पुलिस कर्मचारी और एक होमगार्ड तैनात कर दिया गया है। अधीक्षक अभियंता डीबीएस घनखड़ ने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर फोरमैन सतपाल को निलंबित कर दिया गया है।

जीत की बधाई देने एसडीएम पहुंची मनोज के घर
मनोज कुमार
- फोटो : getty
गलती विभाग की मच्छरों का डंक झेला जनता ने
मनोज के घर के बाहर ट्रांसफार्मर लगाने के काम के चलते शुक्रवार रात पूरे नगर की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। इस कारण लोग रात साढ़े 11 बजे तक मच्छरों का डंक सहते रहे। लोगों को सुबह अखबारों से ही बिजली कटने का कारण पता चल सका।
जीत की बधाई देने एसडीएम पहुंची मनोज के घर
एसडीएम मनदीप कौर शनिवार को मनोज के घर बधाई देने पहुंची। उन्होंने मनोज के घर की सुरक्षा का भी जायजा लिया। एसडीएम के साथ जिला खेल अधिकारी जसवंत सिंह भी मौजूद थे। एसडीएम ने मनोज के पिता शेर सिंह, माता कमला देवी और सभी परिजनों को 15 अगस्त को कैथल में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में पहुंचने के लिए निमंत्रण दिया।