फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Search operation in Pathankot

Punjab: जेएंडके में आतंकी हमलों के बाद पठानकोट अलर्ट, 400 जवानों ने खंगाले सीमा के साथ लगते पांच गांव

Fri, 14 Jun 2024 04:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 04:59 PM IST
सार

थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी मनजीत सिंह ने कहा कि आज जो सर्च चलाई गई है वह सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए की गई है क्योंकि बार्डर पार बैठे तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। बॉर्डर से सटे गांव सिंबल स्कोल, ढींडा समेत पांच गांव के खेत, क्षेत्र में बहती नदी, नाले एवं सुनसान पड़े घर, मोटर पर विशेष जांच की गई।

विज्ञापन
Police Search operation in Pathankot
पठानकोट में चलाया सर्च ऑपरेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट पुलिस, स्वैट टीम और बीएसएफ ने शुक्रवार को संयुक्त तौर पर बमियाल क्षेत्र की सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस में करीब 3 घंटे सर्च आपरेशन चलाया। यह सर्च जेएंडके में हो रहे आतंकी हमलों के मद्देनजर की गई। 
विज्ञापन


बमियाल के बार्डर एरिया में सर्च आपरेशन चला चप्पा-चप्पा खंगाला गया है। हालांकि किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु और न ही कोई संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के हाथ लगा है। इस सर्च आपरेशन में एक डीएसपी, तीन एसएचओ और बीएसएफ के जवानों समेत कुल 400 के करीब जवान मौजूद रहे। 
विज्ञापन


जवानों ने सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस, गुज्जरों के डेरे, संदिग्ध लोगों के पहचान पत्र और खाली स्थानों की बारीकी से जांच की। पाकिस्तानी तस्करों ने पिछले कुछ दिनों में जेएंडके में दो बार आतंकी घटना को अंजाम दिया है। जिले में भी आतंकी घटनाओं की धमकियां मिल चुकी है क्योंकि पठानकोट के साथ जेएंडके और हिमाचल बार्डर लगता है जिस वजह से आतंकी हर समय अपनी वारदात को अंजाम देने की फिराक में रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी मनजीत सिंह ने कहा कि आज जो सर्च चलाई गई है वह सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए की गई है क्योंकि बार्डर पार बैठे तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। 


बॉर्डर से सटे गांव सिंबल स्कोल, ढींडा समेत पांच गांव के खेत, क्षेत्र में बहती नदी, नाले एवं सुनसान पड़े घर, मोटर पर विशेष जांच की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से बॉर्डर एरिया में स्थापित की गई विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्यों को भी कहा गया है कि क्षेत्र में कहीं पर भी संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देती है तो इसकी पूरी जानकारी पुलिस को दें। पुलिस की पूरे क्षेत्र में पैनी नजर है और क्षेत्र में दाखिल होने वाले विकल्प मार्गों और हाईटेक नाकों पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके हर वाहन की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed