फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police removed vehicles parked without parking space, people reached police stations with complaints

Chandigarh News: बिना पार्किंग के खड़े वाहनों को पुलिस ने उठवाया, लोग शिकायतें लेकर पहुंचे चौकी-थाने

Mon, 23 Dec 2024 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Police removed vehicles parked without parking space, people reached police stations with complaints
चंडीगढ़। सेक्टर-25 रैली ग्राउंड में कैनेडियन गायक एवं रैपर एपी ढिल्लो के लाइव कन्सर्ट खत्म होने के बाद श्मशानघाट के पास देर रात को काफी हंगामा हो गया। यहां से एक-दो नहीं बल्कि कई वाहन गायब हो गए। लोग अपने वाहनों को इधर-उधर ढूंढने लगे और पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर भी फोन करके वाहन चोरी की शिकायतें करने लगे। मगर कुछ देर बाद पता चला कि वाहन चोरी नहीं हुए बल्कि बिना पार्किंग के खड़े सभी वाहनों को पुलिस ने यहां से रिकवरी वैन के जरिये उठवा लिया। देर रात करीब 12:00 बजे के बाद तक भी लोग अपने वाहनों को ढूंढते नजर आए।
विज्ञापन

दरअसल हुआ यूं कि पुलिस की ओर से ढिल्लो के लाइव कन्सर्ट के लिए सेक्टर-25 रैली ग्राउंड के आसपास एक किलोमीटर के एरिया में कोई भी वाहन पार्किंग नहीं बनाई गई थी। लोगों को वाहन पार्किंग के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई थी। इसके बावजूद काफी लोगों ने दिन में दोपहर के समय ही कार्यक्रम में पहुंचने के लिए अपने दोपहिया व चौपहिया वाहनों को रैली ग्राउंड के पास स्थित श्मशान घाट की चहारदीवारी के पास ही खड़ा कर दिया। यहां करीब 35 से 40 दोपहिया वाहनाें में मोटरसाइकिल, एक्टिवा और कारें बिना पार्किंग के बेतरतीब तरीके से खड़ी की हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article