फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police remain vigilant eye on suspects

संदिग्धों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

Fri, 15 Aug 2014 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुना नगर
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुना नगर Updated Fri, 15 Aug 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
Police remain vigilant eye on suspects
स्वतंत्रता दिवस के चलते जिला पुलिस अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन


15 अगस्त के दिन कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की है। जिसके तहत शुक्रवार को जिले की सीमाआें पर चौकसी बढ़ा दी गई है, जबकि जिले में संदिग्ध लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

इसके लिए पुलिस द्वारा चौक-चौराहाें पर पहरा और गश्त बढ़ाने के साथ मुख्य स्थानाें पर लगाए गए सीसी कैमराें का भी सहारा लिया जाएगा।

एसपी शशांक आनंद ने अपने प्रवक्ता के माध्यम से बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास से मनाने के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस मुस्तैदी से वाहनों की जांच कर रही है। इसके तहत ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष मुहिम चलाई जा रही है।

यदि कोई वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन सहित मौके से फरार हो जाता है तो पुलिस उसके घर पर पोस्टल चालान भेजेगी।

यदि कोई वाहन चालक पोस्टल चालान का समय पर भुगतान नहीं करेगा तो वाहन मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया तेजली खेल परिसर में सुबह आठ से 8.30 बजे तक पहुंचकर निर्धारित स्थान ग्रहण कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध नजर आए, तो दें कंट्रोल रूम में सूचना
पुलिस प्रवक्ता ने लोगों से अपील की कि यदि स्वतंत्रता दिवस पर यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए, तो इसकी सूचना तुरंत तैनात पुलिसकर्मी या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते संदिग्ध व्यक्ति और अशांति फैलाने वालों को काबू किया जा सके। इस प्रकार की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और सूचना को गुप्त रखा जाएगा।


मैटल डिटेक्टर से होगी जांच
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस द्वारा तेजली खेल परिसर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों को डीप सर्च मैटल डिटेक्टर से चेक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पार्किं ग की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वाहन चालक अपने वाहन को निर्धारित स्थान, लॉक लगाकर पार्किंग स्थल में ही खड़ा करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई वाहन बिना पार्किंग स्थल के पाया गया तो वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed