{"_id":"5762eda84f1c1b397a11bbf2","slug":"police-recruitment-schedule-changed-by-hssc-now-from-5-july","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एचएसएससी ने बदला पुलिस भर्ती का शेड्यूल, जानिए अब कब?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएसएससी ने बदला पुलिस भर्ती का शेड्यूल, जानिए अब कब?
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
Updated Fri, 17 Jun 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएसएससी ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत शाम के समय होने वाली प्रक्रिया को री शेड्यूल कर दिया है। सुबह पांच और सात बजे होने वाली भर्ती में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। नए शेड्यूल के तहत अब 17 जून से दो जुलाई तक शाम के समय होने वाली भर्ती प्रक्रिया 5 जुलाई से 12 जुलाई तक की तिथियों में सुबह के वक्त होगी।
विज्ञापन
नया शेड्यूल एचएससीसी की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। एचएसएससी के चेयरमैन के अनुसार गर्मी के चलते अभ्यर्थियों के बीमार होने, बेहोश होकर गिरने की घटनाओं को देखते हुए ऐसा किया गया है। एचएसएससी ने अभ्यर्थियों को शेड्यूल बदलने का मैसेज भी कर दिया है।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में दो दिन से हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के बेहोश हो जाने, गर्मी में गिरकर चोटिल हो जाने की घटनाएं हो रही थीं। शुक्र्तवार को भर्ती प्रक्रिया का तीसरा दिन है और इसके लिए हजारों अभ्यर्थी कुरुक्षेत्र भी पहुंच गए हैं। हालांकि सुबह के समय दो चरणों पांच और सात बजे होने वाली भर्ती प्रक्रिया के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों को नए शेड्यूल से कोई फर्क नहीं पड़ना है लेकिन शाम के वक्त भर्ती के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों को ऐन वक्त पर भर्ती का शेड्यूल बदलने से दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
अब इन तारीखों में होगी भर्ती (केवल शाम के वक्त के लिए लागू)
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : amar ujala
जारी शेड्यूल के अनुसार 17 जून यानी शुक्रवार को होने वाली भर्ती अब 5 जुलाई को सुबह 5 बजे से होगी। 18 जून की भर्ती 5 जुलाई को सुबह सात बजे से, 19 जून की 6 जुलाई को सुबह 5 बजे से, 20 जून की छह जुलाई को सुबह 7 बजे से, 21 और 22 जून की छह जुलाई को सुबह 5 और 7 बजे से, 23 और 24 जून की 8 जुलाई को सुबह 5 और 7 बजे से, 25 को।
26 जून की अब 9 जुलाई को सुबह 5 और 7 बजे से, 27 और 28 जून की अब 10 जुलाई को सुबह 5 और 7 बजे से, 29 और 30 जून को होने वाली भर्ती प्रक्र्तिया अब 11 जुलाई को सुबह 5 और 7 बजे से होगी। इसी तरह 1 और 2 जुलाई को होने वाली भर्ती प्रक्र्तिया 12 जुलाई को सुबह 5 और 7 बजे से शुरू होगी।
एचएसएससी के चेयरमैन भारत भूषण भारती का कहना है कि गर्मी ज्यादा होने से अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है। इसलिए उम्मीदवारों की सुविधा के लिए भर्ती प्रक्रिया को री-शेड्यूल किया गया है।
26 जून की अब 9 जुलाई को सुबह 5 और 7 बजे से, 27 और 28 जून की अब 10 जुलाई को सुबह 5 और 7 बजे से, 29 और 30 जून को होने वाली भर्ती प्रक्र्तिया अब 11 जुलाई को सुबह 5 और 7 बजे से होगी। इसी तरह 1 और 2 जुलाई को होने वाली भर्ती प्रक्र्तिया 12 जुलाई को सुबह 5 और 7 बजे से शुरू होगी।
एचएसएससी के चेयरमैन भारत भूषण भारती का कहना है कि गर्मी ज्यादा होने से अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है। इसलिए उम्मीदवारों की सुविधा के लिए भर्ती प्रक्रिया को री-शेड्यूल किया गया है।