{"_id":"572f90d44f1c1ba9485cd428","slug":"police-raid-on-punjab-jail-seize-mobile-and-drugs-from-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की जेलों पर छापे, मोबाइल फोन और नशीली गोलियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की जेलों पर छापे, मोबाइल फोन और नशीली गोलियां बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 09 May 2016 05:45 PM IST
विज्ञापन
जेल पर पंजाब पुलिस की रेड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस ने जेलों में प्रतिबंधित सामग्री रोकने को मुहिम चलाई। सीनियर पुलिस अधिकारियों ने जेल व प्रशासनिक अधिकारियों केसाथ रविवार तड़के पंजाब के तमाम जेलों की चेकिंग की। इस दौरान बड़ी संख्या में मोबाइल फोन व नशीले पदार्थ व अन्य सामान के अलावा नशे के लिए दुरुपयोग की जाने वाली गोलियां भी बरामद हुईं।
विज्ञापन
एक दिन पहले ही डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने एलान किया था कि जेलों की सुरक्षा मजबूत बनाई जाएगी। इसके लिए पुलिस अधिकारियों की संख्या बढ़ाना ही काफी नहीं है। बल्कि, कोने-कोने में सीसीटीवी और जैमर लगाने की भी जरूरत है। सर्च ऑपरेशन अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर, तरनतारन, फाजिल्का, मोगा, फरीदकोट, मानसा, मुक्तसर, नाभा, पटियाला, संगरूर, रोपड़ व बरनाला में चलाया गया।
विज्ञापन
अमृतसर में 21 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें से चार स्मार्ट फोन थे। मोबाइल की पांच बैटरी, दो चार्जर, 11 चार्जिंग लीड, तीन हेड फोन, आठ सिम कार्ड, दो मेमोरी कार्ड, 14340 रुपये नकद, बीड़ी के पांच बंडल, 11 सिल्वर फॉयल रिकवर किए गए। इसकेअलावा क्लोनाजिपाम की गोलियां भी बरामद की गईं। इस मामले में थाना अमृतसर छावनी में पर्चा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इस बीच होशियारपुर में एक मोबाइल फोन, गुरदासपुर में 430 ग्राम नारकोटिक पाउडर, छह मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड मिला। तरनतारन में बारह मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड, 5500 रुपये नकद मिले। बठिंडा में चार मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड, दो बैटरी बरामद हुईं। पटियाला में दो मोबाइल फोन, एक ग्राम अफीम मिली। माडर्न जेल नाभा से पंद्रह मोबाइल फोन, संगरूर से चार मोबाइल फोन, तीन ब्लू टूथ, एक बीड़ी का बंडल, तंबाकू की चार पुड़िया व 1800 रुपये नकद बरामद हुए।
बरनाला जेल से चार सिम कार्ड, रोपड़ से एक सिम कार्ड, एक ब्लेड, बिजली की तार मिली। चेकिंग के दौरान जेल स्टाफ, डॉक्टरों, फार्मासिस्ट की कमी और नशा छुड़ाओ केंद्रों में कमजोर बुनियादी ढांचा सामने आया है। जेलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और स्निफर डॉग से चेकिंग की जरूरत भी महसूस की गई।
टूथपेस्ट ट्यूब से निकले मोबाइल
गुरदासपुर एसएसपी जगदीप सिंह हुंदल की अगुवाई में पुलिस टीम ने रविवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे केंद्रीय जेल में छापा मारा। पुलिस टीम ने लगभग तीन घंटे तक सभी बैरकों को अच्छी तरह से खंगाला। छानबीन के दौरान कैदियों की टूथपेस्ट ट्यूब से मोबाइल फोन मिले। छापामारी में कैदियों से छह मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और 430 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। संबंधित कैदियों के खिलाफ थाना सिटी मामले दर्ज किए गए हैं।