फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police party attacked by drug smugglers in Chhibe village of Guruharsahai

तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला: दो महिला सिपाही को बालों से पकड़कर गाड़ी से बाहर खींचा, लाठियों से पीटा

Tue, 30 Jul 2024 08:42 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Jul 2024 08:42 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ नशा तस्कर लक्ष्मण सिंह को पकड़ने गांव छीबे गई थी। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से खिसकने लगा, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस जब आरोपी को गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगी तो आरोपियों ने गाड़ी घेर ली।

विज्ञापन
Police party attacked by drug smugglers in Chhibe village of Guruharsahai
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

फिरोजपुर में गुरुहरसहाए के गांव छीबे में नशा तस्कर को पकड़ने पहुंची पुलिस पार्टी पर आरोपियों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने दो महिला सीनियर सिपाही को बुरी तरह पीटा। महिला सिपाहियों को बालों से पकड़कर गाड़ी से बाहर खींचा गया और उनसे मारपीट की गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पुलिस संग हाथापाई कर तस्कर को छुड़वाने की भी कोशिश की। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने पांच आरोपियों को नामजद कर आठ के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ नशा तस्कर लक्ष्मण सिंह को पकड़ने गांव छीबे गई थी। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से खिसकने लगा, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस जब आरोपी को गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगी तो आरोपियों ने गाड़ी घेर ली। आरोपी मनजीत कौर व परमजीत कौर ने सीनियर सिपाही मनजीत कौर व शकुंतला रानी को बालों से पकड़कर गाड़ी से बाहर खींच लिया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों महिला सिपाहियों को लाठियों से पीटा और उनकी वर्दी तक फाड़ डाली। आरोपियों ने लक्ष्मण को छुड़वाने की भी कोशिश की। इसके बाद पुलिसकर्मी भी एक्शन में आए और लक्ष्मण, परमजीत कौर व मनजीत कौर को काबू कर लिया। हालांकि बाकी के आरोपी फरार हो गए। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने आरोपी मनजीत कौर, परमजीत कौर, कश्मीर कौर, लक्ष्मण सिंह, जसवंत सिंह समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed