फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Officers Meeting with Jewellers

सुरक्षा मांगने गए ज्वैलर्स को पुलिस की नसीहत

Wed, 06 Aug 2014 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Aug 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
Police Officers Meeting with Jewellers

सेक्टर-22 में लूट की वारदात के बाद आखिर पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को ज्वेलर्स के साथ बैठक करने की याद आ ही गई। दिन में ज्वेलर्स के साथ उनके एरिया के पुलिसकर्मियों ने बैठक की और शाम को आईजी ने।

विज्ञापन


हालांकि दोनों बैठकों में पुलिस नसीहत से ज्यादा कुछ नहीं दे सकी। शहर में वारदात रोकने में नाकामयाब होने वाली पुलिस बैठक में ज्वेलर्स की हर बात पर हां में सिर हिलाती नजर आई।
विज्ञापन


इस पर ज्वेलर्स का कहना है कि अगर सब हम ही करेंगे तो पुलिस क्या करेगी। गौरतलब है कि सोमवार को सेक्टर-22 में करण ज्वेलर्स में एक लुटेरे ने सेल्समैन को गोली मारकर 18 सोने की चेन लूट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में यूं चला सवाल जवाब का सिलसिला

Police Officers Meeting with Jewellers

पुलिस अफसर : ज्वेलर्स को सुरक्षाकर्मी रखने चाहिए।
ज्वेलर्स : हर किसी की इतनी आय नहीं है कि वह सुरक्षाकर्मी रख सके।
पुलिस अफसर : तो तीन-चार दुकानदार इकट्ठे मिलकर गार्ड रख लो।

ज्वेलर्स : हमारे लिए आर्म्स लाइसेंस लेने की प्रक्रिया आसान की जाए
पुलिस अफसर : ऐसा कर दिया जाएगा।

ज्वेलर्स : सुरक्षा के लिए क्या करेंगे
पुलिस अफसर : समय-समय पर सुबह और शाम खुद थाना प्रभारी जाकर बाजार का जायजा लेंगे। ज्वेलर्स से रेगुलर बैठक की जाएगी और क्राइम एक्सपर्ट उन्हें टिप्स दें।

ज्वेलर्स : लेकिन बेखौफ घूम रहे लुटेरे का क्या
पुलिस अफसर : लुटेरे को 3-4 दिन में पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस अफसर : हर कोई अपनी दुकान में आटोमेटिक लॉक लगाए ताकि कोई भी दुकान में दाखिल होता है तो दरवाजे खुद लॉक हो जाए।

दो पुलिसकर्मियों के भरोसे पूरे बाजार की सुरक्षा

Police Officers Meeting with Jewellers

सेक्टर-23 के रचना ज्वेलर्स के संचालक प्रदीप कुमार का कहना है कि दो पुलिस कर्मचारियों के सहारे पूरे बाजार की सुरक्षा सौंपी हुई है। ऐसे में अपराध किस तरह से रुक सकता है।

उनका कहना है कि पुलिस हर विक्रेता को सुरक्षाकर्मी तैनात करने की बात कह रही है हर किसी की इतनी आय नहीं है कि वे रख सकें। सेक्टर-22 के त्रिदेव ज्वेलर्स के संचालक रमा कांत का कहना है कि पुलिस का खौफ अपराधियों में खत्म हो गया है।

पुलिस सिर्फ नाकों पर खड़ी होकर चालान काटने में व्यस्त है। ज्वेलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन श्याम सुंदर कपूर का कहना है कि पुलिस द्वारा जो सुझाव दिए जा रहे हैं, वे तो आभूषण विक्रेता पहले से मान रहे है।

इसके बावजूद वारदातें हो रही है। अब तो सीसीटीवी फुटेज में तक लुटेरे की तस्वीर आ चुकी है,  अब तो पुलिस को उसे तुरंत पकड़ना चाहिए।

सेक्टर-22 के प्रिंस ज्वेलर्स के संचालक मुकेश कुमार का कहना है कि जब कोई वारदात होती है तो पुलिस को बैठक करने की याद आ जाती है। पुलिस को खुद भी सुरक्षा बढ़ानी चाहिए।

पीसीआर में सोते रहते हैं पुलिसकर्मी

Police Officers Meeting with Jewellers

एक दुकानदार अजय गुप्ता ने तो डीएसपी आशीष कपूर को कहा कि उन्होंने तो पिछले दिनों पीसीआर के अंदर ही कर्मचारियों को सोते हुए देखा था।

इस मौके पर ज्वेलर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि इस समय जजंघर के सामने बीट बाक्स बना हुआ है जहां पर शाम के बाद सन्नाटा छा जाता है।

उन्होंने कहा कि बीट बाक्स बाजार में शिफ्ट किया जाए। ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सहदेव का कहना है कि ऐसी बैठकें पुलिस को उस समय याद आती हैं जब कोई वारदात होती है।

उनके यहां पर सेक्टर-35 में दो सुरक्षाकर्मी तैनात करने के लिए कहा गया है। हर दुकानदार दो दो सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं कर सकता। उनका कहना है कि बाजार में जो प्रभाव पुलिस कर्मचारियों के तैनात करने का पड़ता है वह निजी सुरक्षाकर्मियों का नहीं पड़ता है।

परमजीत का आपरेशन हुआ, गोली निकाली

Police Officers Meeting with Jewellers

सेल्समैन परमजीत सिंह का मंगलवार सुबह आपरेशन हुआ। परमजीत सिंह के सिर से गोली निकाल दी गई है। डाक्टरों ने परमजीत सिंह को वेंटीलेटर पर रखा है। इसके साथ आराम करने की राय दी गई है। मंगलवार को शहर के कई आभूषण विक्रेता परमजीत का हाल जानने केलिए सेक्टर-34 स्थित निजी अस्पताल में गए।

सभी जिम में भेजी तस्वीर
पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में कैद लुटेरे की बाडी अच्छी है, ऐसा लगता है कि वह जिम में प्रतिदिन कसरत करता है ऐसे में लुटेरे की फोटो शहर के सभी जिम में भेजी गई है। इसके साथ ही पुलिस ने यह तस्वीर पंचकूला और मोहाली पुलिस को भेजी है।

कहां से आ रहे हैं देसी कट्टे
शहर में अवैध तौर पर देसी कट्टे आ रहे हैं। पुलिस की ओर से पिछले दो माह में आधा दर्जन देसी कट्टे पकड़े हैं। पुलिस के अनुसार अपराधी यूपी से देसी कट्टे लेकर आ रहे हैं। सोमवार को सेक्टर-22 में हुई वारदात में भी देसी कट्टे का प्रयोग किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed