{"_id":"74ec9c11dd80c26933f0d3ece32a5bee","slug":"police-lathicharge-in-youth-congress-workers-at-mohali-24-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में यूथ कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, 24 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में यूथ कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, 24 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम शहीदे-आजम भगत सिंह के नाम पर रखने की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस की पदयात्रा जैसे ही शुक्रवार को गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना के सामने पहुंची माहौल गर्मा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने पहले कांग्रेस वर्करों को एयरपोर्ट की तरफ जाने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस व कांग्रेस वर्करों में जमकर धक्कामुक्की हुई। माहौल बिगड़ता देख ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए लाठियां बरसाईं और पानी की बौछारें शुरू कर दीं। इस दौरान दोनों तरफ के करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जबकि कुछ लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर फेज-आठ थाने ले गई। वहीं, शाम को थाने में कांग्रेस के विधानसभा में विपक्ष के नेता चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचे। साथ ही गिरफ्तार वर्करों से मुलाकात की। वहीं, घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक चार दिन पहले यह यात्रा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह लाली की अगुवाई मेें खटकलकलां से शुरू हुई थी। शुक्रवार को जब यात्रा एयरपोर्ट रोड पर गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना के पास पहुंची तो पुुलिस पहले से ही वहां पर बैरिकेड लगाकर मौजूद थी। पुुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन कांग्रेस नेता एयरपोर्ट की तरफ बढ़ने के लिए उतारू थे। इस दौरान मौके पर मौजूद एसपीडी जीएस ग्रेवाल थे। साथ ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर मौजूद थे। एसपीडी ने कांग्रेस वर्करों से बात की लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं थी।
इस बीच कांग्रेस वर्करों ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी। वहीं, भीड़ में से कुछ लोगों ने पुलिस की तरफ पत्थर और झंडे के डंडे मारे। जब कांग्रेसी नहीं रुके तो पुुलिस ने पहले उन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। लेकिन जब कार्यकर्ता शांत नहीं हुए तो पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया।
इस दौरान एसपीडी की पगड़ी उतर गई। कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई और बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इस दौरान पूर्व सांसद विजय इंद्र सिंगला, बरिदर ढिल्लों, अमरप्रीत सिंह लाली सहित कई नेताओं को गिफ्तार किया गया था। मौके पर कांग्रेस के विधायक बलबीर सिंह सिद्धू व अन्य नेता भी मौजूद थे।
हम ज्ञापन सौंपना चाहते थे: लाली
यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह लाली ने कहा कि एयरपोर्ट जाकर वह प्रशासन को ज्ञापन सौंपना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का नाम जब तक शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा नहीं जाता। उनका विरोध जारी रहेगा। कांग्रेस वर्करों ने रोष जताया कि पंजाब सरकार एयरपोर्ट के नाम को लेकर सीरियस नहीं है। इसीलिए उन्हें पद यात्रा शुरू करनी पड़ी। यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मांग की कि एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह के नाम रखने की घोषणा जल्द की जाए।
राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही है: चंदूमाजरा
पूरे मुद्दे पर सांसद चंदूमाजरा ने कहा कि हमारी कोशिश है कि एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह के नाम पर ही रखा जाए। एयरपोर्ट के नाम के संबंध में पंजाब की विधानसभा में प्रस्ताव पास हो चुका है। लेकिन जो फैसला पहले ही हो चुका है उस पर इस तरह की यात्रा कर राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही है। उधर, राज्य के कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल की ओर से एयरपोर्ट का नाम लाला लाजपत राय के नाम पर रखने पर सांसद ने कहा कि ये उनका निजी विचार है। इस पर कोई भी अपने विचार रख सकता है।