फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Police lathi charge on unemployed teachers in Patiala of Punjab

पंजाब: पटियाला में रोजगार मांगना पड़ा भारी, पुलिस ने बेरोजगारों पर किया लाठीचार्ज, 70 गिरफ्तार

Tue, 08 Jun 2021 09:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Jun 2021 09:29 PM IST
सार

पटियाला में रोजगार की मांग को लेकर मोती महल घेरने जा रहे बेरोजगार अध्यापकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई लोगों को और पुलिसकर्मियों को चोट भी लगी। पुलिस ने 70 बेरोजगारों को गिरफ्तार किया है। सभी को बादशाहपुर और भूनरहेड़ी पुलिस चौकी पर रखा गया है।

विज्ञापन
Police lathi charge on unemployed teachers in Patiala of Punjab
पटियाला में बेरोजगारों पर लाठीचार्ज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोजगार की मांग को लेकर मंगलवार को सीएम के मोती महल को घेरने जा रहे बेरोजगार सांझा मोर्चा के नुमाइंदों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने वाईपीएस चौक पर लाठीचार्ज किया। इसके बावजूद जब बेरोजगार नहीं माने तो प्रदेश प्रधान सुखविंदर सिंह ढिलवां समेत 70 बेरोजगारों को गिरफ्तार कर पुलिस बसों में ले गई। लेकिन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ बैठक कराने की मांग पर अड़े मोर्चा के बाकी साथियों ने दोबारा वाईपीएस चौक पर धरना लगा दिया। 

विज्ञापन


गिरफ्तार बेरोजगार भूनरहेड़ी व बादशाहपुर पुलिस चौकियों में बंद थे। टेट पास बेरोजगार बीएड अध्यापक यूनियन, बेरोजगार डीपीआई (873), पीटीआई (646), बेरोजगार आर्ट एंड क्राफ्ट यूनियन और मल्टीपपर्स हेल्थ वर्कर का सांझा मोर्चा तय कार्यक्रम के मुताबिक मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे बारादरी बाग में इकट्ठा हुए। जहां से मोती महल के घेराव के लिए बड़े जुलूस की शक्ल में कूच किया।
विज्ञापन


लेकिन भारी पुलिस फोर्स ने वाईपीएस चौक में बैरिकेड लगाकर बेरोजगारों को रोक लिया। इस दौरान पुलिस व बेरोजगारों में जमकर धक्का-मुक्की हुई। बाद में बेरोजगारों के न मानने पर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान 10 के करीब बेरोजगारों को मामूली चोट लगने की सूचना है। इस कार्रवाई से गुस्से में आए बेरोजगारों ने मोती महल की तरफ बढ़ना शुरू किया तो पुलिस ने घसीट कर उन्हें बसों में जबरन बैठाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ बेरोजगार इस दौरान बसों के आगे लेट गए। लेकिन पुलिस ने फिर भी उन्हें नहीं बख्शा और गिरफ्तार कर बसों में ले गई। जानकारी के मुताबिक करीब 70 बेरोजगारों को पुलिस गिरफ्तार कर भूनरहेड़ी व बादशाहपुर पुलिस चौकी ले गई है। इनमें 30 लड़कियां शामिल हैं।


पुलिस पर हमला किया, महिला कांस्टेबलों समेत कुछ मुलाजिम घायल: डीएसपी 
उधर, मौके पर मौजूद डीएसपी योगेश कुमार ने कहा कि बेरोजगारों को रोकने पर उन्होंने वाईपीएस चौक में पुलिस पर हमला किया। हमले में कुछ महिला कांस्टेबल और मुलाजिम घायल हुए हैं, जिन्हें राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बाजारों से जुलूस निकाल कर ट्रैफिक के सुचारु संचालन में बाधा डाली। जिससे आम जनता को दिक्कत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed