फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police jawan beats hotel manager in money transaction

Chandigarh News: पुलिस जवान ने पैसे के लेनदेन में होटल मैनेजर को पीटा

Tue, 30 Apr 2024 05:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Police jawan beats hotel manager in money transaction
चंडीगढ़। सेक्टर-52 कजेहड़ी स्थित एक होटल में चंडीगढ़ पुलिस के जवान अनूप यादव की ओर से राजहंस होटल के मैनेजर के साथ पैसे के लेनदेन में मारपीट का मामला सामने आया है। मैनेजर की शिकायत पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मैनेजर लालता प्रसाद यादव ने बताया कि सेक्टर-19 पुलिस थाने में तैनात अनूप सिंह ने बीते 27 मार्च को उसे किसी दूसरे होटल में बुलाया था। वहां कमरे में उसके साथ बुरी तरह मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी दी। पुलिस जांच में पता चला कि लालता प्रसाद यादव ने अनूप सिंह से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। जब वापस नहीं दिए तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। अनूप कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वर्ष 2020 में वह सेक्टर-61 की पुलिस चौकी में तैनात था। उसी दौरान उसकी मुलाकात होटल राजहंस के मैनेजर लालता प्रसाद यादव से हुई और बाद में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। कोरोना काल में लालता प्रसाद यादव ने रुपयों की जरूरत होने की बात कहते हुए उससे 1.30 लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन बार-बार पैसे मांगने के बाद भी वह उसे रुपये वापस नहीं कर रहा था। उसने कोई मारपीट नहीं की। वह झूठे आरोप लगाकर दबाव बनाना चाहता है ताकि वह उससे पैसे न मांगे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed