फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police have seized huge quantity of drugs and 409 people were arrested in sirsa

हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच माह में 22 करोड़ की ड्रग समेत 409 तस्करों को किया गिरफ्तार

Wed, 10 Oct 2018 05:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Updated Wed, 10 Oct 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
Police have seized huge quantity of drugs  and 409 people were arrested in sirsa
सांकेतिक तस्वीर

 ऑपरेशन प्रबल प्रहार के तहत हरियाणा पुलिस ने पिछले पांच माह के दौरान सिरसा जिले में 22 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बदामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने इस सफलता का श्रेय पुलिस टीमों व आमजन को दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पांच माह की अवधि में जिला पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 250 अभियोग दर्ज कर 409 लोगो को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इस अवधि के दौरान दर्ज किए गए 250 मुकदमों में से 204 मामले सेशन ट्रायल है। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के कब्जे से 4 किलो 444 ग्राम 95 मिली ग्राम हेरोइन, 16 किलो 437 ग्राम अफीम, 2200 किलो 120 ग्राम चूरा पोस्त व डोडा पोस्त, 28 किलो 730 ग्राम गांजा, दो लाख 93 हजार 478 प्रतिबंधित नशीली गोलियां, 1009 नशीलें इंजेक्शन व 34 हजार 100 नशीले कैप्सूल बरामद किये गए। पुलिस का दावा है कि इन मादक पदार्थों की कीमत करीब 22 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


एसपी का कहना है कि अगर जिला की जनता से इसी तरह अभियान में सहयोग मिलता रहा तो अवश्य ही इस अभियान के और अच्छे परिणाम सामने आएंगे। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ शिंकजा कसने के लिए एंटी क्राइम यूथ क्लब व नशा मुक्ति अभियान का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस अधीक्षक ने जिला की आम जनता, समाजिक संगठनों, युवा क्लबों व पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया है कि वह जिला पुलिस द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान से जुड़कर अपनी भागीदारी सुनिशचित करें, ताकि पूरी तरह से एक नशामुक्त व अपराध मुक्त समाज की स्थापना की जा सके। जिला का जो भी गांव पूर्ण रूप से नशा मुक्त होगा, उस गांव की पंचायत को जिला पुलिस द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान प्रबल प्रहार लगातार भविष्य में भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed