{"_id":"03fbd53fd8411dcb516914d869f20858","slug":"police-haryana-employes-salary-wages","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों को सात हजार प्रतिमाह का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों को सात हजार प्रतिमाह का लाभ
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 31 Dec 2013 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा पुलिस के सिपाही से निरीक्षक रैंक तक के कर्मचारियों को पांच हजार रुपये रिस्क भत्ता तथा अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर अंतरिम राहत दो हजार रुपये प्रति माह देने की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ये भत्ते एक जनवरी से देय होंगे। इस प्रकार पुलिसकर्मियों को कुल 7000 रुपये प्रतिमाह का लाभ होगा। इससे 42361 पुलिस कर्मचारियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
इससे सरकार पर हर महीने 29.65 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।