फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police failed to find clues in case of severed legs in Chandigarh

चंडीगढ़ में कटे मिले पैरों के मामले में पुलिस सुराग ढूंढने में नाकामयाब

Fri, 10 Jul 2020 12:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police failed to find clues in case of severed legs in Chandigarh
चंडीगढ़। बीते 23 जून को सेक्टर-17 में एसबीआई की बिल्डिंग के पीछे झाड़ियों में मिले दो कटे हुए पैर के मामले में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। गौरतलब है कि बीते 23 जून को साइकिल ट्रैक पर अखबार में लिपटा हुआ युवती के दो कटे हुए पैर मिले थे। पुलिस ने आसपास सर्च किया तो एक लिफाफे में बच्ची का भ्रूण भी मिला था। पुलिस जांच में युवती का पैर किसी ठंडी जगह पर संभाल कर रखा था। सेक्टर- 17 थाना पुलिस ने एसबीआई बैंक मैनेजर अजीत किशोरी की शिकायत पर आईपीसी 318 के तहत मामला दर्ज किया था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि भ्रूण आठ महीने का था और उसकी मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई थी। मामले में सेक्टर 17 थाना पुलिस ने को अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed