आतंकी तारा का कहां-कहां नेटवर्क, खुलासा जल्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवादी जगतार सिंह तारा को फिल्लौर अदालत से 8 दिन का पुलिस रिमांड हासिल करने के बाद जिला मोहाली के खरड़ स्थित सीआईए स्टाफ में लाकर पूछताछ की गई। उसे गोराया थाना पुलिस (जालंधर देहाती) की ओर से ढाई वर्ष पुराने मामले में प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार किया गया था।
सूत्रों के अनुसार तारा को सोमवार शाम 6 बजे के करीब खरड़ लाया गया जहां पर लगभग 24 घंटों तक पूछताछ के बाद मंगलवार शाम 4:30 बजे उसे जालंधर वापस ले जाया गया। जालंधर पुलिस एवं इंटेलिजेंस विंग पंजाब की विशेष टीम ने तारा से पूछताछ की व उसके पंजाब में नेटवर्क के बारे में पता लगाने के प्रयास किए।
8 दिन के रिमांड पर खरड़ लाई थी पुलिस
ज्ञात हो कि थाईलैंड से गिरफ्तार कर लाए गए तारा को पटियाला पुलिस के बाद जालंधर पुलिस ने भोगपुर थाना में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया था।
इस मामले में अदालत द्वारा सोमवार को उसे जेल भेजने के आदेश मिलते ही जालंधर (देहाती) की गोराया पुलिस ने सितंबर 2012 में दर्ज एक मामले में ट्रंजिट रिमांड पर लेने के बाद फिलौर अदालत में पेश किया। उसे 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लेने के बाद यह टीम पूछताछ के लिए खरड़ ले आई।
बताया गया है कि सितंबर 2012 में तारा के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जिस मामले में तारा के अलावा मामले में मुख्य आरोपी एसजीपीसी सदस्य एवं पंच प्रधानी(शिअद)के पूर्व प्रधान कुलबीर सिंह बड़ापिंड, संदीप सिंह व सुखविंदर सिंह को सबूतों के अभाव के चलते अदालत ने बरी कर दिया है। इस मामले में तारा भगौड़ा करार था।