फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police detained ABVP workers who going to protest outside Punjab assembly

विधानसभा का घेराव करने जा रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, कई को हिरासत में लेकर छोड़ा

Mon, 19 Oct 2020 09:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 19 Oct 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Police detained ABVP workers who going to protest outside Punjab assembly
एबीवीपी कार्यकर्ता की पुलिस से झड़प। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के कथित वजीफा घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हो गई। पुलिस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां कुछ देर बाद सभी छात्र नेताओं को रिहा कर दिया गया। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगीं तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


सोमवार की दोपहर अपनी मांगों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता पंजाब भवन के बाहर एकत्र हुए। जहां से वह पंजाब सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए विधानसभा जाने को निकले। जहां चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान छात्र नेताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई। जिससे आक्रोशित कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छात्र नेताओं के आक्रोश को देखते हुए उन्हे खदेड़ दिया। 12 छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जहां से उन्हें थाने लेकर चली गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर बाद थाने से छात्र नेताओं को रिहा कर दिया गया। एबीवीपी के राज्य सचिव चिरांशु रतन ने कहा कि इन सभी गतिविधियों को देखकर ऐसा लगता है कि राज्य सरकार को छात्रों के हित की कोई चिंता नहीं है। 



छात्रवृत्ति जरूरतमंद और पिछड़े वर्ग के छात्रों को अध्ययन करने के लिए एक समान अवसर प्रदान करती है लेकिन इस छात्रवृत्ति को उड़ाकर कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी छात्र विरोधी मानसिकता और एजेंडा दिखाया है। हम पूरे मामले में निष्पक्ष जांच करने का अनुरोध करते हैं और इसमें जो भी दोषी पाया जाता है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार हमारी मांग को नजरअंदाज करती है तो वह अपना आवेदन केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत के पास ले जाएंगे। प्रदर्शनकारियों में सीडब्ल्यूसी सदस्य कुदरत जोत कौर, दीक्षा भनोट, प्रिया शर्मा, पारस रतन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed