फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police deptt, chandigarh police deptt, police team inspection, police team to watch pcr, chandigarh

अब पुलिस वालों पर भी रखी जाएगी निगरानी, विभाग का बड़ा कदम

Mon, 27 Jun 2016 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Jun 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
police deptt, chandigarh police deptt, police team inspection, police team to watch pcr, chandigarh
चंडीगढ़ के आईजी तेजिंदर सिंह लूथरा की किताबा का विमोचन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस वाले लोगों पर नजर रखते हैं, लेकिन अब पुलिस वालों पर भी नजर रखी जाएगी। इसके लिए विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने रात के वक्त पीसीआर में तैनात कर्मचारियों पर नजर रखने के लिए डीएसपी पीसीआर ने टीम बनाई है। पीसीआर में तैनात कर्मचारियों पर रात के वक्त नाजायज ढंग से वाहन चालकों को रोककर उगाही करने के आरोप लग रहे है।
विज्ञापन


लोगों की शिकायत थी कि रात को सड़कों पर तैनात  पीसीआर वाले वाहन चालकों को रोक कर परेशान करते है और चालकों को चालान का डर दिखाकर पैसे वसूलते थे। बता दे कि अमर उजाला ने 17 जून के संस्करण में इस खबर को प्रमुखता से छापा था। जिसके बाद विभाग ने चैकिंग करने का फैसला लिया है। डीएसपी पीसीआर दीपक यादव ने बताया कि रात के वक्त शहर में अलग अलग जगहों पर 60 पीसीआर तैनात रहती है।
विज्ञापन


ऐसी शिकायतें मिली थी कि रात को पीसीआर वाले लोगों को परेशान कर रहे है। पीसीआर वालों पर नजर रखने के लिए टीम की गठन किया गया है। जो कि रात केवक्त औचक पीसीआर वालों की औचक चैकिंग करेंगी। अगर कोई इस तरह गतिविधि में लिप्त पाया गया तो उसकेखिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। डीएसपी ने बताया था कि शहर के एंट्री प्वाइंट्स पर तैनात पीसीआर होती है उनकी शिकायते आई है कि वो दूसरे राज्यों के वाहनों को रोककर परेशान करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्ही बातों को देखते हुए रात को पीसीआर वाहनों को चैक किया जाएगा। पीड़ितों का कहना था कि रात के वक्त पीसीआर वाले उनको हाईबीम व गलत ढंग की नंबर प्लेट के साथ चलने का कह कर रोकते है और चालान काटने की धमकी देते है। जिसके बाद लोगों से पैसे लेकर छोड़ देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed