फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police crack down on illegal parking in Shivalik Enclave; final warning to motorists.

Chandigarh News: शिवालिक एन्क्लेव में अवैध पार्किंग पर पुलिस सख्त, वाहन चालकों को अंतिम चेतावनी

Mon, 13 Jul 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Police crack down on illegal parking in Shivalik Enclave; final warning to motorists.

विज्ञापन
मनीमाजरा। शिवालिक एन्क्लेव के मुख्य संपर्क मार्ग पर लंबे समय से बनी अवैध पार्किंग की समस्या पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए वाहन चालकों को अंतिम चेतावनी जारी की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में सार्वजनिक मार्ग पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान, वाहन टो करने सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के दोनों ओर और बीच में खड़े वाहनों से राहगीरों और अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। कई बार एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिकायतों के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर वाहन चालकों को सार्वजनिक मार्ग पर वाहन खड़े नहीं करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान वरिंदर गुप्ता, राकेश भसीन, नरेंद्र बंसल, आरएम. भल्ला और एचएम. शर्मा सहित कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए नियमित निगरानी और विशेष अभियान चलाने की मांग की, ताकि सड़कें अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्त रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed