फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police could not prove the allegation in the case of heritage furniture theft, accused acquitted

चंडीगढ़: हेरीटेज फर्नीचर चोरी करने के मामले में पुलिस साबित नहीं कर सकी आरोप, आरोपी बरी

Sat, 15 Oct 2022 07:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 15 Oct 2022 07:06 PM IST
सार

वर्ष 2016 में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज दर्ज किया था। आरोपियों पर पुलिस ने ट्रेसपासिंग, चोरी, सबूत मिटाने, रिकवरी और आपराधिक साजिश रचने की धाराएं थी। 

विज्ञापन
Police could not prove the allegation in the case of heritage furniture theft, accused acquitted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हेरीटेज चोरी करने के एक मामले में पुलिस अदालत में आरोप साबित नहीं कर सकी। सबूतों के अभाव में जिला अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने साल 2016 में 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपियों पर पुलिस ने ट्रेसपासिंग, चोरी, सबूत मिटाने, रिकवरी और आपराधिक साजिश रचने की धाराएं केस दर्ज किया था।

विज्ञापन


अदालत में शिकायतकर्ता ने कहा कि पुलिस ने उसके सामने सामान की रिकवरी नहीं की थी। उससे सिर्फ शिनाख्त कराई गई थी। इसके मामले में तत्कालीन डीएसपी सेंट्रल की सुपरविजन में जांच के लिए एक एसआईटी भी गठित की थी।
विज्ञापन


बरी होने वाले आरोपियों में सेक्टर 25 निवासी सुनील कुमार (33), अनिल कुमार (25) और राजेश कुमार (32) कांसल के फकीर चंद (46) को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा सेक्टर-25 निवासी सकीला और ऊषा उर्फ स्वीटी ने अदालत में सरेंडर किया था। कुछ दिन बाद सभी को अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Punjab: अब लोगों की राय से बनेगी अफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी, सरकार ने तैयार किया नई पॉलिसी का ड्राफ्ट

मामले में आरोपी सुनील, अनिल और राजेश के वकील यादविंद्र सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने हेरिटेज फर्नीचर चोरी केस में अपनी पीठ थपथपाने के लिए निर्दोष लोगों को फंसा दिया था। असली आरोपी को अब तक पुलिस नहीं पकड़ सकी है। उन्होंने कहा कि मामले में सिर्फ एक गवाह था। इसके अलावा घटनाक्रम के समय में अंतर था। वहीं रिकवरी भी संदेह के घेरे में थी।

यह था मामला
सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स के जूनियर असिस्टेंट विनोद कुमार ने शिकायत पुलिस को शिकायत दी थी कि रात 12 से सुबह 9 बजे तक कॉलेज में अजीत सिंह नाम का चौकीदार ड्यूटी पर था। 18 जनवरी 2016 को रात लगभग 11 बजे वह घमते हुए वहां से गुजरा जहां हेरिटेज फर्नीचर रखा था। अगले दिन सुबह लगभग 5.30 बजे वह फिर वहीं पहुंचा। उसने देखा कि गोदाम का ताला टूटा था।


अंदर देखने पर पता चला कि 10 हेरिटेज सोफा कुर्सी और एक हेरिटेज वूडन टेबल गायब थी। पुलिस ने जांच के बाद सुनील, अनिल, राजेश और फकीर चंद को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि 4 दिन के रिमांड के बाद आरोपियों 10 बेशकीमती हेरिटेज सोफा कुर्सी और वारदात में शामिल 2 ऑटो रिक्शा बरामद किए गए थे।

आरोपी कबाड़ी का काम करते थे। वहीं सकीला और ऊषा से एक दिन के रिमांड के दौरान पुलिस ने 3 टूटे ताले और चेन बरामद की थी। इसकी बरामदगी सेक्टर 10 स्थित लेजर वैली के नाले से बताई गई थी। वहीं नाहन के जंगली इलाके से पांच और हेरिटेज सोफा चेयर बरामद करने का भी पुलिस ने दावा किया किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed