फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police complaint to DGP of vandalism

पुलिस की बर्बरता की डीजीपी को शिकायत

Thu, 02 Apr 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Police complaint to DGP of vandalism
चंडीगढ़। स्वयंसेवी संस्था युवसत्ता ने बुधवार को सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट में पुलिस द्वारा की बर्बरता की शिकायत चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल से की है। युवसत्ता के संयोजक प्रमोद शर्मा ने डीजीपी को लिखे पत्र में स्पष्ट किया कि बुधवार को जिस समय अचानक ग्रेन मार्केट को बंद किया जाने लगा, तब उनकी संस्था के दो सदस्य पिंकी रानी और प्रदीप कुमार वर्मा दोपहर 12.40 बजे वहां से राशन ले रहे थे। उनके पास चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी मूवमेंट पास भी था। शिकायत में शर्मा ने लिखा है कि जब उनकी संस्था के दोनों सदस्य ग्रेन मार्केट से बाहर आ रहे थे तब पुलिस ने अचानक लोगों को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया था और उनकी संस्था के सदस्य प्रदीप कुमार वर्मा के पास दिखाने के बाद भी पुलिस ने उन्हें पीटा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस एक आदर्श थी, वह टूटा
अपनी शिकायत में शर्मा ने लिखा कि पहले से ही लोगों के खिलाफ पुलिस की बर्बरता के कई किस्से देशभर से सुनने को मिल रहे हैं। इस दौरान शहर के लोग चंडीगढ़ पुलिस को एक अलग रूप में देखना चाहते हैं क्योंकि चंडीगढ़ पुलिस हमेशा सही मायने में लोगों की देखभाल करने का वादा करती है। इस घटना की जानकारी को उन तक पहुंचाने का उद्देश्य यही है कि वे पुलिसकर्मियों को निर्देश दें कि वे लोगों का साथ दें, न कि उनके खिलाफ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed