{"_id":"687024d85e24cad4b807df7e","slug":"police-chased-a-car-parked-in-the-forest-and-arrested-four-chandigarh-news-c-16-pkl1091-760062-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: लीडिंग फायरमैन पर 1,000 रुपये रिश्वत लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: लीडिंग फायरमैन पर 1,000 रुपये रिश्वत लेने का आरोप
विज्ञापन
मनीमाजरा। फायर विभाग मनीमाजरा में तैनात लीडिंग फायरमैन पर एक महिला ने एक हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीरवार रात करीब 9 बजे फायरमैन न्यू दर्शन बाग मोहल्ले के मकान नंबर 155 स्थित उसके घर पहुंचा और 1000 की रिश्वत ली। यह पूरा घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। इसमें लीडिंग फायरमैन एक हजार रुपये लेते दिखाई दे रहा है।
शिकायतकर्ता नीरू शर्मा और उनके बेटे आशीष ने बताया कि बीते 7 जून को उनके घर के बाहर बिजली के खंभे के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल में आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के लिए फायर विभाग के कर्मचारी आए थे। मोटर साइकिल का बीमा क्लेम लेने के लिए उन्होंने फायर विभाग से एनओसी लेने के लिए संपर्क किया था। आशीष का आरोप है कि पहले एक अन्य फायर कर्मचारी उनसे 10,000 रुपये ले गया। इसके बाद लीडिंग फायरमैन ने भी रिश्वत की मांग करनी शुरू कर दी थी।
परिवार का दावा है कि आरोपी पहले भी कई बार 200-200 रुपये लेकर गया था। वीरवार को जब वह 1000 रुपये लेने घर पहुंचा, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद मौके पर पहुंची मनीमाजरा पुलिस आरोपी को काबू कर अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने नीरू शर्मा की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की सत्यता की जांच की जा रही है। वहीं, फायर विभाग के अधिकारियों का कहना कि लीडिंग फायरमैन का एनओसी देने में कोई-लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
-