{"_id":"664a64b94196007f660ae638","slug":"police-caught-a-bike-rider-roaming-around-with-a-fake-number-plate-chandigarh-news-c-16-pkl1043-424607-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे बाइक सवार को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे बाइक सवार को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
चंडीगढ़। दोपहिया वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान विकास कुमार निवासी ईडब्ल्यूएस कॉलोनी धनास के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सेक्टर-3 थाने में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक लाइंस में तैनात एएसआई रंजीत सिंह बीते शनिवार को सेक्टर-3 पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित न्यू बेरीकेड चौक के पास उन्होंने एक युवक को रोका। जब बाइक सवार युवक के पास दोपहिया वाहन चालक के दस्तावेज चेक किए गए तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। वाहन पर जो नंबर प्लेट लगी थी वह दस्तावेजों के साथ ही मैच नहीं हो रही थी। सूचना पाते ही संबंधित थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर युवक व उसकी बाइक को उनके हवाले किया गया। साथ ही एएसआई की ओर से इस संबंध में लिखित शिकायत दी गई जिसके चलते अब दोपहिया वाहन चालक पर केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई।