{"_id":"5937065f4f1c1b831c9c8d98","slug":"police-cadet-core-will-be-on-the-lines-of-ncc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी की तर्ज पर पुलिस कैडिट कोर की होगी शुरुआत: खट्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी की तर्ज पर पुलिस कैडिट कोर की होगी शुरुआत: खट्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रदेश में एनसीसी की तर्ज पर पुलिस कैडेट कोर (पीसीसी) की शुरुआत की जाएगी। साथ ही सोनीपत स्थित राई स्पोर्ट्स स्कूल को स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय के तौर पर विकसित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने पंचकूला में प्रबोधनी एवं राज्य सरकार की ओर से आयोजित पांच दिवसीय नेतृत्व साधना प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र के दौरान अपने संबोधन में ये बातेें कहीं। शिविर में देशभर के कई राज्यों से प्रतिनिधि युवा प्रशिक्षण के लिए पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित करके नेतृत्व साधना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश को विकास के मार्ग पर आगे ले जाने में युवाओं की अहम भूमिका है। प्रशिक्षण शिविर युवाओं के नेतृत्व को निखारने और समाज के प्रति उनकी तय जिम्मेदारी के प्रति सजग करने सहित अनेक विषयों पर चिंतन करने का मंच प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस बात के लिए गंभीर है कि प्रदेश में गुणवत्तापरक शिक्षा का माहौल मिले। शिक्षा के स्तर में और सुधार के लिए प्रदेश में देश की पहली स्किल डेवलेपमेंट यूनिवर्सिटी खोलने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। राज्य के 500 से अधिक स्कूलों में कैच देम यंग नर्सरी की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत बचपन से ही प्रतिभाओं का तलाशने व निखारने का मौका मिलेगा।
गांवों में व्यायामशाला और शहरों में ओपन जिम खालने का कार्य भी प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किया गया है। इन सबके पीछे मकसद केवल यही है कि हरियाणा का युवा शिक्षित, स्वस्थ एवं रचनात्मक सोच का धनी हो।
इस मौके पर हरियाणा पर्यटन विभाग के चैयरमैन जगदीश चोपड़ा, पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष संजय टंडन सहित अन्य लोग मौजूद थे।