{"_id":"696a426fdc5e13941304988c","slug":"police-bulldozed-a-house-built-with-money-earned-from-drug-trafficking-chandigarh-news-c-74-1-spkl1022-113891-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नशे की कमाई से बने मकान पर चला पुलिस का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नशे की कमाई से बने मकान पर चला पुलिस का बुलडोजर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। नशे के खिलाफ अभियान के तहत लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने डाबा इलाके में बड़ी कार्रवाई की है। नशा तस्करी से अर्जित धन से बनाए गए एक मकान को नगर निगम की टीम के सहयोग से ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
पुलिस के अनुसार साहिबजादा फतेह सिंह नगर निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ वीतू के खिलाफ विभिन्न थानों में सात मामले दर्ज हैं, जिनमें चार नशा तस्करी से जुड़े हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी ने नशे के अवैध कारोबार से कमाई कर बेनामी संपत्ति खड़ी की थी। प्रॉपर्टी की पहचान और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नगर निगम की मदद से मकान गिराया गया। संभावित विरोध को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया था हालांकि किसी ने कार्रवाई का विरोध नहीं किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।