फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police brought gangster Budha on production warrant, curtain will rise from Surjit murder case

सुरजीत बाउंसर मामला: गैंगस्टर सुखप्रीत उर्फ बुड्ढा को कड़े पहरे के बीच पुलिस चंडीगढ़ लेकर आई

Thu, 12 Nov 2020 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Police brought gangster Budha on production warrant, curtain will rise from Surjit murder case
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या और सुरजीत बाउंसर की हत्या से पर्दा उठाने के लिए बुधवार को यूटी पुलिस अमृतसर जेल में बंद गैंगस्टर सुखप्रीत उर्फ बुड्ढा को कड़े पहरे में एक दिन के प्रोडक्शन वारंट पर शहर लेकर पहुंची। अब सुखप्रीत उर्फ बुड्ढा व गैंगस्टर दिलप्रीत को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी ताकि दोनों हत्याकांड का खुलासा हो सके।
17 मार्च को बाउंसर सुरजीत की हत्या कर दी गई थी। गैंगस्टर दिलप्रीत से पूछताछ में पुलिस को इस हत्याकांड से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां मिली थीं। उसके बाद पुलिस को शक हुआ कि सुरजीत बाउंसर और गुरलाल बराड़ की हत्या के तार आपस में जुड़े हैं।
विज्ञापन

गैगस्टरों से पूछताछ में सुरजीत को गोली मारने वाले शूटरों के नाम का भी खुलासा हो सकता है इसलिए पुलिस अब दोनों ही हत्या मामले को सुलझाने के लिए गैंगस्टर सुखप्रीत उर्फ बुड्ढा को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस ने सोमवार को गैंगस्टर दिलप्रीत का तीन दिन का रिमांड खत्म होने के बाद उसे जिला अदालत में पेश कर दोबारा तीन दिन का रिमांड हासिल कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी कुलदीप सिंह चहल के अनुसार, दिलप्रीत से पूछताछ में सामने आया था कि उसे गुरलाल बराड़ की हत्या के लिए की गई साजिश के बारे में जानकारी थी। औद्योगिक क्षेत्र में सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या मामले में गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह को तीसरी बार प्रोडक्शन वारंट लाया गया है। इस समय दिलप्रीत संगरूर पुलिस की हिरासत में था। गुरलाल बराड़ की हत्या के मामले में दिलप्रीत का नाम सामने आया था। हालांकि वारदात में शूटरों को बाइक मुहैया करवाने वाले दो आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ गीता और गुरविंदर सिंह उर्फ ढाढ़ी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस जांच में नाभा जेल में बंद गैंगस्टर दिलप्रीत को बराड़ की हत्या करवाने का काम सौंपा गया था। ज्ञात हो कि 10/11 अक्तूबर की रात सोपू नेता गुरलाल बराड़ को फॉर्च्यूनर गाड़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया गया था। गुरलाल बराड़ की हत्या के कुछ घंटों बाद दविंदर बंबीहा गुट ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर जिम्मेवारी लेते हुए कहा था कि विदेश में बैठे गौरव पटियाल उर्फ लक्की ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गुरलाल बराड़ की हत्या करवाई है।

बाइक सवारों ने की थी बाउंसर सुरजीत की हत्या
बता दें कि 17 मार्च 2020 को सेक्टर-38 वेस्ट स्थित स्मॉल चौक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सुरजीत बाउंसर की हत्या कर दी गई। गैंगस्टर दविंदर बंबीहा के फेसबुक अकाउंट पर गौरव पटियाल उर्फ लकी के नाम का खुलासा हुआ था। जांच में पुलिस को गौरव की आखिरी लोकेशन रोमानिया में मिली थी। वारदात के सात महीने बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed