फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police beefs up security as INLD sticks to digging SYL plan, rohtak news

SYL विवाद: नहर खुदाई के लिए इनेलो आज करेगा कूच, भारी पुलिस बल तैनात

Thu, 23 Feb 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला/नग्गल/राजपुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला/नग्गल/राजपुरा Updated Thu, 23 Feb 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
Police beefs up security as INLD sticks to digging SYL plan, rohtak news
नहर खुदाई के लिए इनेलो आज करेगा कूच - फोटो : अमर उजाला
इनेलो की ओर से वीरवार को एसवाईएल नहर खोदने के एलान के मद्देनजर बुधवार को सुरक्षा प्रबंध कडे़ करते हुए शंभू इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। सुबह ही शंभू की चैनसन हवेली में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी, अर्द्ध सैनिक बलों की टुकड़ियां, घुड़सवार पहुंच गए, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन


चैनसन हवेली में पांच हजार से ज्यादा पुलिस बल के जवान पहुंचे हैं। इसके साथ ही 10 कंपनियां पैरा मिलिट्री फोर्स की भी पहुंच गई हैं, जिन्होंने शंभू सहित अन्य स्थानों पर मोर्चा संभाल लिया है। डीजीपी ला एंड आर्डर हरदीप सिंह ढिल्लों सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए शंभू पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक एसवाईएल नहर की यथास्थिति बनाए रखी जाएगी। न ही पंजाब और न ही हरियाणा के राजनीतिक दलों को कानून से खिलवाड़ करने दिया जाएगा।
विज्ञापन


अंबाला और पटियाला जिले में हरियाणा-पंजाब बार्डर को घग्गर नदी पुल पर सील कर दिया गया है। पूरा बार्डर छावनी में तबदील हो चुका है। जबकि इस स्थिति से निपटने के लिए पंजाब पुलिस ने 6 और हरियाणा पुलिस ने 3 और अतिरिक्त फोर्स की कंपनियां बुला ली है। हरियाणा और पंजाब की कुल 28 कंपनियां मोर्चा संभालेंगी। जबकि पंजाब ने पैरा मिलट्री फोर्स की 10 कंपनियां पहले ही मांगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चौटाला का दावा एक लाख लोग पहुंचेंगे

Police beefs up security as INLD sticks to digging SYL plan, rohtak news
एसवाईएल विवाद के चलते पंजाब हरियाणा बॉर्डर सील
पंजाब पुलिस ने शंभू को बनाया बेस कैंप
पंजाब पुलिस ने  शंभू को दो दिन से अपना बेस कैंप बना रखा है, शंभू के ऐतिहासिक सराय किले में पंजाब पुलिस ने दो कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं और पंजाब पुलिस की सारी नफरी भी इसी किले में एकत्रित की गई है। हरियाणा पुलिस ने भी अपनी कमान संभाल ली है। एडीजीपी डा. आरसी मिश्रा व एसपी अंबाला अभिषेक जोरवाल ने बैठक के बाद सभी कंपनी लीडर (डीएसपी) को उनकी ड्यूटियां व रणनीति से अवगत करवा दिया है।

 पंजाब-हरियाणा के डीजीपी बॉर्डर पर पहुंचे
डीजीपी हरियाणा केपी सिंह और डीजीपी (लॉ एंड आर्डर) एचएस ढिल्लों बुधवार को बॉर्डर पर पहुंचे। पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा मंगलवार को बार्डर व एसवाईएल का एरियल सर्वे करके जा चुके हैं। दोनों अफसरों ने बॉर्डर पर फोर्स की तैयारियां देखी और वहां तैनात अफसरों को निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में लॉ एंड आर्डर न बिगड़ने दिया जाए। 

चौटाला का दावा एक लाख लोग पहुंचेंगे
इनेलो नेता एवं विधायक अभय चौटाला ने कहा कि भारी संख्या में इनेलो वर्कर व किसान अंबाला में कस्सी व फावड़े लेकर पहुंचेंगे और यहां से पंजाब घग्गर सराय की ओर कूच करेंगे। चौटाला ने दावा किया है कि अंबाला में लगभग एक लाख इनेलो वर्कर जुटेंगे।

माहौल न बिगाड़ने की अपील

Police beefs up security as INLD sticks to digging SYL plan, rohtak news
बॉर्डर पर पुलिस सतर्क - फोटो : अमर उजाला
स्थिति से निपटने को तैयार
पंजाब पुलिस की तैयारियां पूरी है, हम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। अच्छा होगा इनेलो किसी भी तरह से लॉ एंड आर्डर बिगाड़ने की कोशिश न करे, पंजाब में उनकी एंट्री असंभव है।
-सुरेश अरोड़ा, डीजीपी, पंजाब

माहौल न बिगाड़ने की अपील
हरियाणा पुलिस की कंपनियां स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। इनेलो के नेताओं से बातचीत कर उनसे अपील की है कि वे कुछ भी ऐसा न करें, जिससे माहौल बिगड़े। उम्मीद है इनेलो पुलिस की अपील को मानेगी।
-केपी सिंह, डीजीपी, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed