फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested ten accused in different cases

Chandigarh News: पुलिस ने अलग-अलग मामलों दस आरोपी किए गिरफ्तार

Thu, 12 Jun 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Police arrested ten accused in different cases
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। पुलिस के पीओ सेल और समन स्टाफ ने अलग-अलग मामलों में कुछ अपराधियों और भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीओ अफजल निवासी मोरी गेट मनीमाजरा चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 2019 में चंडीगढ़ की अदालत की ओर से पीओ घोषित किया गया था। दूसरे मामले में देविंदर निवासी धनास चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 2025 को चंडीगढ़ की अदालत ने पीओ घोषित किया गया था। तीसरे मामले में सुखदर्शन सिंह, गांव खीवा खुर्द भीखी मानसा से गिरफ्तार किया गया, जिसे बाद में जमानत मिल गई। चौथे मामले में राजिंदर लोहट पुत्र धर्मवीर निवासी चंडीगढ को 2023 के मामले में गिरफ्तार किया, जिसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। पांचवें मामले में राज कुमार निवासी पिंजौर को गिरफ्तार किया, जिसे बाद में जमानत बांड पर रिहा कर दिया गया। छठे मामले में नरिंदर गर्ग निवासी घुमन नगर पटियाला को गिरफ्तार किया गया, जिसे बाद में जमानत मिल गई। सातवें मामले में हीरा सिंह निवासी चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया गया, जिसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। आठवें मामले में मलिक निवासी यमुनानगर को गिरफ्तार किया, जिसे जमानत मिल गई। नौवें मामले में पवित्र सिंह निवासी फिरोजपुर को गिरफ्तार किया, जिसे बाद में न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया गया। दसवें मामले में दर्शन सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब को गिरफ्तार किया है, जिसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed