{"_id":"6477a49092e1287f02049bd5","slug":"police-arrested-a-shooter-in-jarnail-singh-murder-case-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पुर्तगाल में बैठे गैंगस्टर ने करवाई थी जरनैल सिंह की हत्या, पुलिस ने एक शूटर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: पुर्तगाल में बैठे गैंगस्टर ने करवाई थी जरनैल सिंह की हत्या, पुलिस ने एक शूटर को दबोचा
Thu, 01 Jun 2023 01:21 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:21 AM IST
सार
जनरैल सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस गगनदीप सिंह, जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला, गुरमेज सिंह, मनजीत सिंह माहल और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Punjab Police India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के सदस्य जरनैल सिंह की हत्या के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार को बंबीहा गैंग के शूटर गुरवीर सिंह उर्फ गुरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल और सात कारतूस बरामद किए गए। उसके खिलाफ मोहाली थाने में केस दर्ज किया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरोह के नौ सदस्यों को काबू करने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। इससे पहले डीजीपी ने मंगलवार को इस गैंग के फोटो भी जारी किए थे।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि गांव सठियाला में गैंगस्टर जरनैल सिंह रहता था। इसी गांव के बलविंदर सिंह उर्फ डोनी के साथ उसकी रंजिश थी। डोनी बंबीहा गैंग और जरनैल सिंह अपने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के लिए काम कर रहे थे। दोनों की रंजिश के चलते बलविंदर सिंह डोनी ने जरनैल सिंह को ठिकाने लगाने के लिए पुर्तगाल में बैठे अपने गैंग के मनप्रीत उर्फ मुन से बात की।
विज्ञापन
इसके बाद मनप्रीत ने वहां (विदेश) से गुरवीर सिंह उर्फ गुरी को जरनैल को ठिकाने लगाने को कहा। इसके बाद चारों आरोपी 24 मई की दोपहर सठियाला पहुंचे और हत्याकांड को अंजाम दिया। अब इस हत्याकांड मामले में पुलिस गगनदीप सिंह, जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला, गुरमेज सिंह, मनजीत सिंह माहल और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन