{"_id":"5dd56a098ebc3e54fe124c08","slug":"police-arrested-a-driver-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियालाः पीयू में गर्ल्स वाशरूम में ताकझांक करते दबोचा गया ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियालाः पीयू में गर्ल्स वाशरूम में ताकझांक करते दबोचा गया ड्राइवर
Thu, 21 Nov 2019 12:50 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाबी यूनिवर्सिटी में एक प्रोफेसर के ड्राइवर को गर्ल्स बाथरूम में ताकाझांकी करते हुए पकड़ा गया। यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी अधिकारी की शिकायत पर थाना अर्बन इस्टेट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में जमानत पर उसे रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
पीयू के सिक्योरिटी अधिकारी अमरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यूनिवर्सिटी के टीचिंग ब्लाक में कक्षाएं लगा रही लड़कियों की ओर से शिकायत की गई कि आरोपी ध्रुव गांगट (24) निवासी बड़ी बारादरी लड़कियों के वाशरूम की दीवार से लड़कियों को देख रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी यूनिवर्सिटी के ही एक प्रोफेसर का ड्राइवर है। सिक्योरिटी अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे पेशाब जाना था वह जल्दबाजी में लड़कियों के वाशरूम में घुस गया था। जैसे ही उसे गलती का अहसास हुआ वह बाहर निकल आया।
विज्ञापन