{"_id":"5f4fea6f8ebc3e53765bbeb7","slug":"police-also-arrested-third-accused-firing-chandigarh-news-pkl3866396168","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीकांड में तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलीकांड में तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
मनीमाजरा। शिवालिक पार्क के समीप फुटबाल ग्राउंड में फायरिंग किए जाने के मामले में मनीमाजरा थाना पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान समाधि गेट निवासी आजाद हसन के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया तो जज ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस इस केस में दो अन्य आरोपियों को पहले ही काबू कर चुकी है। पुलिस ने केस में पहले मौलीजागरां निवासी बलविंदर सिंह उर्फ बच्ची और न्यू इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले औसफ अहमद उर्फ सप्पा को गिरफ्तार किया था। पुलिस जल्द ही केस में पूरक चालान (सप्लीमेंट्री चालान) अदालत में पेश करेगी।
पुलिस को दी शिकायत में स्थानीय निवासी रणदीप सिंह ने बताया कि 12 फरवरी 2020 की रात को वह करीब 9 बजे शिवालिक पार्क के समीप फुटबाल ग्राउंड में सैर कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वहां शोर सुना। शोर सुनने के बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि कुछ युवक वहां भिड़े हुए हैं। इस दौरान वहां गोलियां चलीं और सभी युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने रणदीप की शिकायत पर आर्म एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने इस वारदात में शामिल बलविंदर सिंह को 20 फरवरी को गिरफ्तार किया था। वहीं 28 अगस्त को केस के दूसरे आरोपी औसफ अहमद को गिरफ्तार किया था।