फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Poetry is a great expression of life, it makes one conscious

Chandigarh News: कविता जीवन की बड़ी अभिव्यक्ति, बनाती है चैतन्य

Fri, 21 Mar 2025 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Poetry is a great expression of life, it makes one conscious
चंडीगढ़। कविता जीवन को चैतन्य बनाती है। आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। कविता दिवस शुक्रवार को है। सभ्य संसार में कविता के योगदान को देखते हुए यूनेस्को ने वर्ष 1999 में हर साल 21 मार्च को विश्व कविता दिवस मनाने का निर्णय किया। साल 2000 से यह आयोजन पूरी दुनिया में अनवरत मनाया जा रहा है। इस मौके पर हमने शहर के कवियों से बात की। जाना कि कविता का हमारे जीवन में क्या महत्व है। जीवन में संचार करने के साथ-साथ क्रांति और शांति का क्या संदेश देती है।
विज्ञापन


कविता मानवीय जीवन की बड़ी अभिव्यक्ति
सभ्यता के आरंभ से ही कविता है। यह मानवीय जीवन की बड़ी अभिव्यक्ति है। वेद कविता में है। हमारा ज्ञान कविता के रूप में है। श्लोक के रूप में। हमारे जीवन की धारा है। यह तो संस्कृति की महान अभिव्यक्ति है। कविता को याद करना अच्छा काम है। साल के 365 क्या पूरे साल कवितामय होना चाहिए। कविता जीवन को चैतन्य बनाती है। -डॉ. मनमोहन, कवि और लेखक
विज्ञापन


अस्तित्व से रिहाई देती है कविता
अपने अंतस की ऊर्जा को व्यक्त करने का अत्यंत विलक्षण माध्यम कविता है। कविता भावनात्मक एकता पैदा करती है। कविता हमें मुक्त करती है। अस्तित्व से रिहाई देती है। कविता जो कि भावनाओं, विचारों अनुभूतियों के सांचे में ढलकर तैयार होती है। अपने सौंदर्य बोध के जरिये मनुष्य और समाज को बदलने का दम रखती है। कविता हमारे जीवन का साक्ष्य है, इस धधकते जीवन की राख है। कविता स्वयं से अपने परिवेश से मकड़जाल से संवाद करने, भिड़ने, सीखने, पहले से सीखा हुआ मिटाने की प्रक्रिया है, जोकि अंर्तदृष्टि प्राप्त करने, आलोकित होने का सशक्त माध्यम है। -माधवी कटारिया, कवयित्री, सेवानिवृत्त आईएएस, राज्य आयुक्त दिव्यांगजन चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

आहत मन के उद्गार भी बन सकती है कविता
कविता एक ऐसी सांस्कृतिक विद्या है, जो भावों, भाषा, और भावनाओं की त्रिवेणी का संगम बनकर लिखने और पढ़ने वालों के हृदय की मानसिक उत्कंठा शांत कर सकती है। कविता आहत मन के उद्गार भी बन सकती है और समाज की विकृतियों को सुधारने का औजार भी। कविता इन्कलाब सुलगाने का हथियार भी बन सकती है और शांति पाने का अधिकार भी। भाषा के सौंदर्य, संकल्पों के उत्तरदायित्व, भावों की अभिव्यक्ति, भावनाओं के अनुभूति, और गहन आंतरिक शोध को पृष्ठों पर उतारने की कला का नाम कविता है। -अन्नू रानी शर्मा, कवयित्री

जन्म से मृत्यु तक साथ रहती है कविता
जन्म से मरण तक कविता हमारे साथ रहती है। हमारे जीवन में कविता का बड़ा महत्व है। जन्म के समय खुशी के गीत, लोरियों के साथ जीवन आगे बढ़ता है। विवाह के समय हर रश्म के गीत गाया जाता है। इसी तरह मृत्यु के बाद भी जो वैण पाए जाते हैं, वह भी कविता का रूप है। कविता जीवन को तुरंत प्रभावित करती है। कविता के दिरम के साथ कही गई बात लंबे समय तक याद रहती है। -जगदीप सिद्धू, कवि

व्यवहार की तरह ही कविता के कई रूप


कविता हम सब के जीवन में बहुत महत्व रखती है। इंसान के अलग-अलग व्यवहार की तरह ही कविता के भी कई रूप हैं। कविता ने इंसान के संघर्ष में उसे प्रोत्साहन दिया है। जिंदगी जीने के सही मायने सीखाए हैं। देश की आजादी में भी कई कवियों की कविताएं क्रांतिकारियों की प्रेरणास्रोत बनी और देश को आजादी दिलाने में भरपूर योगदान दिया। हमारी उन्नति में और जीने की ऊर्जा, प्रेरणा, परोपकार के भाव कविता से ही उत्पन होते हैं। हम सब को कविता से प्रेम करना चाहिए। -नवीन नीर, कवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article