{"_id":"5c7597d4bdec2273824484b0","slug":"poet-udaybhanu-hans-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के राज्य कवि उदयभानु हंस का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के राज्य कवि उदयभानु हंस का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Wed, 27 Feb 2019 01:21 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
उदयभानु हंस
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के राज्य कवि हिसार के लाजपत नगर निवासी उदयभानु हंस का मंगलवार शाम निधन हो गया। वे कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे उदयभानु हंस ने अपने आवास पर शाम करीब 7:40 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें 20 दिन पहले निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। एक सप्ताह पहले डॉक्टरों द्वारा जवाब देने के बाद उन्हें घर लाया गया था।
विज्ञापन
एक सप्ताह से वह घर पर ही परिजनों के साथ समय बिता रहे थे। जैसे ही उनके निधन की सूचना हिसार और प्रदेश के साहित्य जगत के लोगों को मिली तो कई साहित्यकार उनके आवास पर पहुंचे। साहित्यकार कमलेश भारतीय का कहना है कि उदयभानु हंस साहित्य जगत का बड़ा नाम है। उनकी यादें और रचनाएं हमारे जहन में हमेशा रहेंगी।
विज्ञापन
उदय भानु हंस के परिवार में पुत्र शशिभानु हंस और तीन बेटियां हैं। एक बेटी गीता इंग्लैंड में रहती हैं, दूसरी बेटी पुनीता कनाडा, जबकि तीसरी बेटी वनीता यमुनानगर में रहती हैं। उदयभानु हंस का सेक्टर 16-17 स्थित श्मशान घाट में दोपहर एक बजे अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन