{"_id":"572f769f4f1c1b71275ce50f","slug":"poet-conference-held-at-tagore-theater","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘छोड़ बातें खुदकुशी की, जिंदगी की बात कर...और कुछ यूं गुलजार हुई शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘छोड़ बातें खुदकुशी की, जिंदगी की बात कर...और कुछ यूं गुलजार हुई शाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 08 May 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
टैगोर थियेटर में कवि सम्मेलन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘छोड़ बातें खुदकुशी की, जिंदगी की बात कर, तीरगी में जो छिपी उस रोशनी की बात कर’। गजल की इन पंक्तियों के जरिए कवि कुमार विनोद ने पंजाबी साहित्य में अमिट छाप छोड़ने वाले जाने माने कवि शिव कुमार बटालवी की जिंदगी के फलसफे को बयां करने की कोशिश की।
विज्ञापन
मौका था चंडीगढ़ साहित्य अकादमी और यूटी कल्चरल डिपार्टमेंट की ओर से टैगोर थिएटर में आयोजित कवि सम्मेलन का। मुशायरे में ट्राइसिटी के अलावा दिल्ली, होशियारपुर, अंबाला, कुरुक्षेत्र के कई कवि और शायर पहुंचे। सभी ने अपनी नज्म, गजलों और शेयरों से टैगोर थिएटर की शाम में समां बांधा। इस मौके पर अकादमी के वाइस चैयरमैन सतीश कौशिश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिव कुमार बटालवी की याद में टैगोर थिएटर में आयोजित मुशायरे में दिल्ली के कवि जितेंद्र श्रीवास्तव ने एक लड़की की कहानी सुनाई। वहीं नफज अंबालवी ने अपनी पंक्तियों ‘हमारी राह से पत्थर उठा फेंक मत देना, लगी है ठोकरें तब जाके चलना सीख पाए हैं’ से श्रोताओं की तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
वहीं, होशियारपुर के प्रोफेसर अजीत ने ‘कित्थे गइयां चिड़ियां, कित्थे मोइयां कुड़िया, कित्थे गइयां वोहड़ा वाली छां, छिल्ले-छाल्ले रूख खड़े परेशान पुत बड़े, निंबों चोढ़ी तुरी फिरे मां...’ से लोगों की वाहवाही बटोरी।
साहित्य में बटालवी के योगदान पर चर्चा
चंडीगढ़ साहित्य अकादमी और डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स की ओर से रविवार को यूटी गेस्ट हाउस में शिव कुमार बटालवी की याद में नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने बटालवी के कला, साहित्य जगत के लिए दिए गए उनके योगदान पर चर्चा की। सेमिनार में दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉ. रवैल सिंह, जीएनडीयू अमृतसर से प्रो. हरभजन सिंह भाटिया, पंजाब यूनिवर्सिटी से प्रो. सुखदेव सिंह सिरसा, प्रो. सुरजीत सिंह, प्रो. योग राज समेत कई लोग मौजूद रहे। इन्होंने कवि बटालवी की रचनाओं और उनके पंजाबी साहित्य में दिए योगदान पर चर्चा की।