फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PNG pipeline burst while digging, chaos

Chandigarh News: खोदाई करते फटी पीएनजी पाइपलाइन, अफरा-तफरी

Thu, 23 Nov 2023 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
PNG pipeline burst while digging, chaos
चंडीगढ़। सेक्टर-40डी स्थित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दीवार के पास बुधवार सुबह 7.45 बजे जेसीबी मशीन से खोदाई के दौरान पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन फटने पर जोरदार आवाज से लोग सहम उठे। वहीं, आसपास गैस फैलने पर स्कूली बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। उधर, मेयर अनूप गुप्ता ने इस मामले में इंजीनियरिंग विभाग से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

यहां नगर निगम की ओर से सीवरेज पाइपलाइन की मरम्मत चल रही थी, जिसे लेकर खोदाई की जा रही थी। इसी दौरान लगभग सात फीट की गहराई पर जेसीबी से पीएनजी की पाइपलाइन फट गई। स्कूल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अभिभावकों से बच्चों को घर ले जाने का आग्रह किया। वहीं जो बच्चे खुद स्कूल आ रहे थे, उन्हें भी वापस भेज दिया गया। इस दौरान कुछ बच्चे स्कूल आ रहे थे, जबकि काफी स्कूल पहुंच चुके थे। बीते मंगलवार रात से ही स्कूल की दीवार के पास कच्ची जगह पर जेसीबी खड़ी थी। नगर निगम की ओर से निजी ठेकेदार के जरिए सुबह यहां खुदाई का काम करवाया जा रहा था।
विज्ञापन

गैस की सप्लाई बंद करवा मरम्मत करवाई
स्कूल में लगभग 1600 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल के पास ही कई मकान हैं और संपर्क केंद्र भी है। स्कूल की एक अध्यापिका ने बताया कि सुबह हवा स्कूल की तरफ थी। गैस फैलने का पता चलते ही बच्चों को कक्षाओं से बुलाकर नीचे मैदान में ले जाया गया। इसके बाद एहतियातन स्कूल के बाहर पार्क में ले जाया गया। फिर ऑटो, वैन आदि के जरिए उन्हें घर भेजा गया। परिजनों को कॉल और व्हाट्सएप के जरिए घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलते ही पीसीआर और दमकल की गाड़ी पहुंच गई। इसके साथ पीएनजी सप्लाई करने वाली कंपनी को सूचना दी गई। लगभग 8 बजे कर्मचारी यहां पहुंचे और 10 मिनट बाद सप्लाई बंद कर स्थिति पर काबू पा लिया गया। वहीं, पुलिस ने यहां से लोगों की आवाजाही रोक दी थी। पूरा ऑपरेशन लगभग 45 मिनट चला। पीएनजी की सप्लाई बंद होने से आसपास के घरों में गैस न होने से लोगों को बाहर से खाना मंगवाना पड़ा।
500 किलोमीटर में फैला है पीएनजी का जाल
चंडीगढ़ और आसपास लगभग 500 किलोमीटर के दायरे में कम और सामान्य प्रेशर वाली पीएनजी सप्लाई की भूमिगत पाइपें डाली गई हैं। भूमिगत पानी की पाइपों की मरम्मत या इन्हें बदलने अथवा केबल पाइप बिछाने के दौरान पीएनजी पाइप फटने और लीक होने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।

बीते 14 अक्तूबर को भी सेक्टर 37ए के एक बूथ के सामने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पीएनजी पाइपलाइन में खोदाई के दौरान लीकेज शुरू हो गई थी। गैस पाइपलाइन में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि हर एक किलोमीटर में एक वॉल चैंबर है। लीकेज होते ही सप्लाई समय पर बंद करने से हादसा टल गया। जिस जगह यह खोदाई चल रही थी, उसके पास ही पीएनजी पाइपलाइन का चेतावनी बोर्ड भी लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed