फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PMO sought a report on the matter of stopping BJP's camp

Chandigarh News: भाजपा के कैंप रोकने की मामले की पीएमओ ने मांगी रिपोर्ट

Sat, 23 Aug 2025 09:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
PMO sought a report on the matter of stopping BJP's camp
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रदेश भर में लगाए जा रहे कैंपों के मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रिपोर्ट मांगी है। भाजपा पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ ने बताया कि पीएमओ, केंद्र सरकार और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं पर किसी भी तरह की ज्यादती का गंभीरता से संज्ञान लेता है और इस मामले में भी रिपोर्ट मांगी गई है।
अबोहर में पार्टी की तरफ से लगाए जा रहे कैंपों में हिस्सा लेने के लिए जाते हुए शुक्रवार को प्रधान सुनील जाखड़ समेत दर्जनोें नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस पर जाखड़ ने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं। सभी 117 हलकों में ये कैंप लगाएंगे। शुक्रवार को भी उनके कैंप जारी रहे और रविवार को भी वह 10 जगहों पर कैंप लगाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए वे ये कैंप लगा रहे हैं। इसमें आयुष्मान, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम आवास योजना, ई-श्रम के अलावा अन्य योजनाएं शामिल हैं। आयुष्मान योजना के तहत अब तक 56 हजार लोगों के कार्ड बनवा चुके हैं जो राज्य सरकार की अनदेखी के कारण इस योजना का लाभ लेने से वंचित थे। जाखड़ ने कहा कि सेवा केंद्र पर एक भी आयुष्मान कार्ड नहीं बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा- निजी अस्पतालों का कितना बकाया पेंडिंग, जवाब दे सरकार
जाखड़ ने आरोप लगाया कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और प्रभारी मनीष सिसोदिया के आदेशों पर यह सब किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत कितना बकाया निजी अस्पतालों का पेंडिंग पड़ा है, उसका सरकार को जवाब देना चाहिए। पीएम-किसान सम्मान निधि के लाभार्थी भी राज्य सरकार की लापरवाही के कारण पहले से कम हो गए हैं। जाखड़ ने राशन कार्ड से नाम काटने पर कहा कि 2023 में 10 लाख 73 हजार का राशन कार्ड से नाम कट गया था तब सरकार क्यों नहीं कुछ बोली। राशन कार्ड खुद बनाते हैं और आरोप भाजपा पर लगा रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी इन कैंपों के जरिये भाजपा पर डाटा चोरी करने का आरोप लगा रही है। पुलिस की तरफ से भी इनमें कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed