{"_id":"5ca58480bdec2213ea5396d8","slug":"pmo-orders-to-punjab-governor-for-enquiry-in-drug-inspector-neha-shouri-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेहा शौरी हत्याकांड: पीएमओ ने लिया संज्ञान, गवर्नर बदनौर को सौंपा जिम्मा, परिवार का पक्ष जानेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहा शौरी हत्याकांड: पीएमओ ने लिया संज्ञान, गवर्नर बदनौर को सौंपा जिम्मा, परिवार का पक्ष जानेंगे
Thu, 04 Apr 2019 09:43 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 04 Apr 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
नेहा शौरी हत्याकांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. नेहा शौरी हत्याकांड का संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर को मामले में आगे की कार्रवाई के लिए कहा है। ड्यूटी के दौरान हुई सरकारी अधिकारी की हत्या को पीएमओ ने गंभीरता से लिया है। अगले कुछ दिन में डॉ. नेहा का परिवार गवर्नर से मिलकर अपना पक्ष रखेगा।
ज्ञात हो कि 29 मार्च को खरड़ की फूड एंड केमिकल टेस्टिंग लैब में तैनात जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी डॉ. नेहा शौरी की दफ्तर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी बलविंदर सिंह ने भागने की कोशिश भी की थी, लेकिन लोगों से घिर जाने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली थी। डॉ. नेहा की हत्या के बाद पंजाब सरकार की चौतरफा आलोचना हो रही है। बलविंदर के हथियार खरीदने पर भी प्रशासनिक लापरवाही शुरुआती जांच में सामने आ चुकी है।

परिवार ने दी थी पीएमओ को शिकायत
डॉ. नेहा का परिवार भी पंजाब सरकार की जांच से संतुष्ट नहीं है। हालांकि पंजाब सरकार इस मामले की जांच के लिए आईजी रोपड़ वी नीरजा की अगुवाई में एक हाईपॉवर कमेटी बना चुकी है। पंजाब सरकार की जांच से निराश डॉ. नेहा के परिवार ने पीएमओ से संपर्क करके अपनी शिकायत दी थी। इस पर पीएमओ ने संज्ञान लिया और अब गवर्नर पंजाब को आगे की कार्रवाई के लिए कहा है।
सूत्रों के अनुसार, पीएमओ ने सरकारी अधिकारी की कार्यालय में घुसकर की गई हत्या को गंभीर मामला मानते हुए पूरी जानकारी मांगी है। पीएमओ के निर्देश पर गवर्नर ऑफिस द्वारा डॉ. नेहा शौरी के परिवार को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। डॉ. नेहा की अंतिम रस्मों में व्यस्त परिवार अगले कुछ दिन में गवर्नर हाउस जाकर अपना पक्ष रखेगा।