फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM will lay the foundation stone of PGI Satellite Center before Baisakhi says Amit Shah

फिरोजपुर में अमित शाह का एलान: बैसाखी से पहले प्रधानमंत्री रखेंगे पीजीआई सेटेलाइट सेंटर की आधारशिला

Wed, 16 Feb 2022 07:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Feb 2022 07:20 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को फिरोजपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब को खुशहाल बनाया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्रों  के किसानों को हर प्रकार की सुविधा प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
PM will lay the foundation stone of PGI Satellite Center before Baisakhi says Amit Shah
फिरोजपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत-पाक सीमा पर बसे किसानों की हर मांग पूरी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जनवरी को फिरोजपुर में सेटेलाइट पीजीआई सेंटर की नींव रखने पहुंचे थे। मगर कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनका रास्ता रोका और जहां सेंटर की जमीन थी वहां पहुंचने नहीं दिया। इस सेंटर का नींव पत्थर बैसाखी से पूर्व वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री रखेंगे। 

विज्ञापन


अमित शाह फिरोजपुर में भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी का प्रचार करने पहुंचे थे। गृहमंत्री शाह ने कहा कि भाजपा नशा मुक्त पंजाब, खुशहाल किसान, विकसित पंजाब समेत 11 मुद्दे लेकर पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरी है। प्रधानमंत्री ने साढ़े तीन करोड़ रुपये से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की पंजाब में जयंती मनाई थी। 
विज्ञापन


यही नहीं मोदी ने कुछ ही माह में करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण किया था। भाजपा ने लोगों के घर-घर में शौचालय बनाने के अलावा लोगों को मकान बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की ग्रांट दी है। गरीब लोगों को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया। शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर पंजाब से भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी खत्म की जाएगी। पंजाब को खुशहाल बनाया जाएगा। बॉर्डर के किसानों को हर प्रकार की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरवमयी इतिहास और विरसे को दोबारा बहाल करने के लिए भाजपा सरकार जरूरी: शेखावत
पंजाब के गौरवमयी, शानदार इतिहास व विरसे को दोबारा बहाल करने के लिए पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनानी जरूरी है। उक्त विचार केंद्रीय मंत्री व पंजाब भाजपा के इंचार्ज गजेंद्र सिंह शेखावत ने हलका गुरदासपुर के गांव बाहियां में हुई विशाल चुनावी सभा में व्यक्त किया।


पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान बघेल सिंह बाहियां के प्रंबंधों तले हुई बैठक में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। रैली को संबोधित करते हुए शेखावत ने कहा कि पंजाब के लोग पूरे देश का पेट भरने वाले लोग हैं लेकिन हैरानी की बात है कि आज के दौर में यहां के लोग अपना खुद पेट भरने के लिए विदेश जाने को मजबूर हैं। पंजाब लोक कांग्रेस के जिला प्रधान बघेल सिंह ने कहा कि जैसे पहले इस जोन से कांग्रेस पार्टी को बड़ी संख्या में लीड दिलाई जाती थी। इस बार भाजपा गंठबधन को भारी जीत दिलाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed