फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM's target Chautala, said these gentlemen would not have come out of prison

पीएम के निशाने पर रहे चौटाला, कहा- ये महाशय जेल से बाहर आना ही नहीं चाहते

Thu, 09 Oct 2014 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Thu, 09 Oct 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
PM's target Chautala, said these gentlemen would not have come out of prison
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों का जादू यमुनानगर में भी जमकर भी चला।
विज्ञापन


उनके भाषण में झलकता आत्मविश्वास, विपक्षियों का नाम लिए बगैर उन पर किए गए कटाक्ष और अपनी सरकार की उपलब्धियों का सेहरा विनम्रतापूर्वक 125 करोड़ देशवासियों के सिर बांधने की अदा ने हर किसी को मोदी का मुरीद कर दिया। करीब एक घंटे के भाषण में दर्जनों बार सुनाई दी मोदी-मोदी की गूंज इस शख्सियत की लोकप्रियता को बयां कर रही थी।

तेजली खेल स्टेडियम के बाहर खचाखच भरे रैली स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोलना शुरू की तो हर तरफ सन्नाटा पसर गया। उन्होंने प्रदेश के राजनीतिक इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा में 25 साल तक सिर्फ पांच परिवारों ने राजनीति की। सही मायनों में उन्होंने बारी-बारी से प्रदेश को लूटा।
विज्ञापन


इनके नाम और निशान अलग-अलग थे, लेकिन इरादा एक ही था। उन्होंने कहा कि जब तक हरियाणा परिवारवाद की राजनीति से मुक्त नहीं होगा, तब तक विकास की यात्रा शुरू नहीं होगी और युवाओं का भविष्य नहीं बदलेगा। हम इन 25 साल की कमियां पूरी करने का जज्बा रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की बेराजगारी पर उन्होंने कहा कि किसान अपने तीन में से दो बेटोें को शहर में रोजगार के लिए भेजता है, लेकिन उन्हें रोजगार ही नहीं मिलता। जब तक इंफ्रास्टक्चर, बिजली, कारखाने नहीं होंगे, तब तक युवा को रोजगार कहां से मिलेगा। पूर्व की सरकारों के कार्यकाल पर अंगुली उठाते हुए उन्होंने कहा कि इन सरकारोें ने प्रदेश को स्कैम हरियाणा बना दिया, जबकि मैं इसे स्किल हरियाणा बनाना चाहता हूं।

 कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे बार-बार हरियाणा आने से कांग्रेस बौखलाई हुई है। उन्हें मेरे आने से नहीं, रैली में आने वाले जन सैलाब से डर लग रहा है। प्रदेश से अपनी नजदीकी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा मेरा दूसरा घर रहा है। मेरी राजनीतिक शिक्षा-दीक्षा में हरियाणा की अहम भूमिका रही। मैं यहां के गली-मोहल्ले, चप्पे-चप्पे से वाकिफ हूं।

नरेंद्र मोदी ने इनेलो को बिना कांच का चश्मा करार दिया। बिना इनेलो सुप्रीमो का नाम लिए मोदी बोले कि ये महाशय जेल से बाहर ही नहीं आना चाहते। इसीलिए बार-बार कहते हैं कि मैं जेल में शपथ लूंगा और सरकार चलाऊंगा। इन महाशय की उम्र देखिए, इस उम्र में हर कोई आराम करना चाहते हैं, लेकिन इन्हें तो अपने बेटों-पोतों पर ही विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में घोटालों पर घोटाले हुए हैं। इसके चलते कुछ आज जेल में है और कुछ कल जेल में होंगे।

क्षेत्रीय मुद्दों पर कहा कि सेटेलाइट से सरस्वती नदी का अस्तित्व सामने आने के बावजूद कांग्रेस सरकार ने इसके लिए कुछ नहीं किया। यमुनानगर के बर्तन उद्योग और अंबाला के साइंस उद्योग की तरक्की के लिए प्रदेश सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि मैं आपके काम आना चाहता हूं। चुनाव में ऐसी सरकार मत बनाना जो मेरे लिए फाटक ही बंद कर दें। फाटक बंद हो गया तो मोदी कहां से आएगा।

कांग्रेस द्वारा उनकी सरकार की उपलब्धियों पर उठाए जा रहे सवाल पर नरेंद्र मोदी ने कहा कि चीन, जापान और अमेरिका भारत में निवेश को तैयार है। उनके कार्यकाल में देश में पूंजी निवेश 76 प्रतिशत बढ़ा है। यह मेरी सरकार की उपलब्धि है और इसका श्रेय नरेंद्र मोदी को नहीं, देश की 125 करोड़ जनता को जाता है।


उन्होंने कहा कि जब विदेश में भारत की गूंज हो सकती है तो हरियाणा की क्यों नहीं हो सकती। मंच पर अंबाला, यमुनागर जिलों और रादौर सीट के भाजपा प्रत्याशी के अलावा सांसद रतनलाल कटारिया, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, बाबा कश्मीरा सिंह, हरपाल सिंह चीका भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed