फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Narendra Modi Visiting Haryana on 9 October

PM मोदी आएंगे हरियाणा, सर छोटूराम की 64 फुटी प्रतिमा का करेंगे अनावरण, तय हुई तारीख

Mon, 01 Oct 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 01 Oct 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Visiting Haryana on 9 October
Narendra Modi
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मौदी हरियाणा आ रहे हैं, इसके लिए तारीख तय हो गई है। मौका होगा, सर छोटूराम की 64 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने का। पीएम नरेंद्र मोदी नौ अक्तूबर को सांपला आएंगे। यहां सर छोटूराम की 64 फीट ऊंची प्रतिमा का अपने हाथों से अनावरण करेंगे। साथ ही राजीव गांधी स्टेडियम में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री एवं छोटूराम के नाती बीरेंद्र सिंह के ओएसडी सुधीर फौगाट ने यह जानकारी दी। फौगाट ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय से कार्यक्रम की हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन


साथ ही पीएम की रैली की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस सिलसिले में रविवार को कृषि मंत्री ओपी धनखड़, डीसी डाक्टर यश गर्ग, एसपी जश्नदीप सिंह रंधवा, एसडीएम अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने सांपला पहुंच कर तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने जनसभा के लिए मेन बाजार से सटे राजीव गांधी स्टेडियम को चुना है। पहले प्रधानमंत्री प्रतिमा का अनावरण करेंगे, इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि अभी भाजपा व जिला प्रशासन की तरफ से शेडयूल जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


पहली बार सांपला आएंगे मोदी
मोदी का अक्टूबर में आना कई मायने रखता है। आगामी लोकसभा चुनाव होने है। ये इलाका पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ माना जाता है। किसी तरह बीजेपी प्रधानमंत्री के माध्यम से हुड्डा के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में है। वैसे भी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद जिले में पहली बार आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को लेकर होगी जल्द मीटिंग
एसडीएम तरुण कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांपला में आने की सूचना मिली है। इस संबंध में जल्द ही आलाधिकारियों की मीटिंग होगी। जिसमें कार्यक्रम का शेड्यूल तय किया जाएगा।

टूटे रोड से मिलेगी मुक्ति
कस्बे के लोगों के लिए सांपला में प्रधानमंत्री के आने से कई सुविधाएं मिलेंगी। हाल में कस्बे के बहादुरगढ़ व झज्जर मार्ग दोनों टूटे हुए हैं। इससे लोग काफी समय से परेशान है। प्रशासन से बार बार गुहार लगाने के बाद भी प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा। अब लोगों को उम्मीद जगी है कि प्रधानमंत्री के आने से पहले उनको टूटे मार्गों से राहत मिलेगी। वहीं छोटूराम संग्राहलय में सौंदर्यीकरण का काम कछुआ गति से चल रहा है। अब इस काम में भी तेजी आएगी।


इनेलो ने दिया था 1 नवंबर तक का अल्टीमेटम
इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में पिछले सप्ताह गढ़ी सांपला पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। साथ ही इनेलो कार्यकर्ता पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का हटाया गया शिलान्यास पत्थर लगाने की मांग पर अड़ गए थे। साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर 1 नवंबर तक प्रशासन ने प्रतिमा का अनावरण नहीं किया तो इनेलो खुद अनावरण कर देगी। जिलाध्यक्ष सतीश नांदल का कहना है भाजपा नेता कह रहे थे कि पीएम मोदी को समय नहीं मिल रहा। अब इनेलो की चेतावनी के एक सप्ताह बाद ही समय मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed