फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pm narendra modi visit chandigarh on international yog day to make new record

PM मोदी संग योग कर नया रिकॉर्ड कायम करेगा चंडीगढ़, देखिए कैसे?

Mon, 20 Jun 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 20 Jun 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi visit chandigarh on international yog day to make new record
कैपिटल कॉम्प्लेक्स में सुबह छह बजे शुरू होगा योग कार्यक्रम
दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को पीएम मोदी संग योग कर चंडीगढ़ एक नया रिकॉर्ड कायम करेगा। शहर के करीब 30,500 लोग कैपिटल कॉम्प्लेक्स में सुबह छह बजे प्रधानमंत्री के साथ योग करेंगे। हालांकि कार्यक्रम से 12 घंटे पहले हुई बारिश ने सोमवार शाम को आयोजन स्थल को जल थल कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने युद्धस्तर पर काम करते हुए पानी निकाला। उधर, मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार सुबह बारिश की संभावना न के बराबर है।
विज्ञापन


22 एमएम हुई बारिश
सोमवार शाम 5 से 6 बजे के बीच हुई 22.7 एमएम बारिश में कैपिटल कॉम्प्लेक्स में बिछे कारपेट और मैट पानी में डूब गए। इससे प्रशासन के अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। बरसात रुकते ही पूरा प्रशासनिक अमला पानी निकालने के इंतजाम में जुट गया।
विज्ञापन


कच्चे एरिया में तो मिट्टी ने ज्यादातर पानी सोख लिया। लेकिन पक्के एरिया में पानी जमा रह गया। मुख्य स्टेज के दाईं ओर का ग्राउंड काफी नीचा है जिस कारण इस ग्राउंड में सबसे ज्यादा पानी भरा। विधानसभा और हाईकोर्ट के बीच बने अंडरपास में पानी भरने से कई गाड़ियां ओपनहैंड मॉन्यूमेंट की तरफ कुछ देर के लिए फंस गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में भीगीं एलईडी स्क्रीन्स :
बारिश में आयोजन स्थल के आसपास लगीं सभी एलईडी स्क्रीन्स भी भीग गईं। चारों ओर लगे कैमरों को पहले ही कवर कर दिया गया। मैट पर लगे सीट नंबर और स्टीकर भी धुल गए। 



कोट
तेज बारिश के कारण सीटिंग अरेंजमेंट खराब हो गया है। पानी को जल्द से जल्द निकालने की कोशिश जारी है। प्रतिभागियों को ज्यादा दिक्कतें न आएं, ऐसे इंतजाम किए जा रहे हैं।
अनुराग अग्रवाल, होम सेक्रेटरी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed