फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pm Narendra Modi targeted on congress in kisan kalyan rally punjab

पीएम मोदी ने दिखाए आक्रामक तेवर, बोले- कांग्रेस को बस अपना सुख दिखता है, जनता का दर्द नहीं

Thu, 12 Jul 2018 09:30 AM IST
जगदीश सिंह, अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
जगदीश सिंह, अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर) Updated Thu, 12 Jul 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
Pm Narendra Modi targeted on congress in kisan kalyan rally punjab
पीएम मोदी की किसान कल्याण रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पंजाब के मलोट में हुई किसान कल्याण रैली में आक्रामक तेवर दिखाए और किसानी मुद्दों की आड़ में कांग्रेस पर तंज कसे। किसान कल्याण रैली में किसानों मुद्दा छाया रहा। रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत शिअद-भाजपा के दिग्गज नेताओं ने धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के मुद्दे को भुनाने की कोशिश की। वहीं विभिन्न किसानी मुद्दों की आड़ में कांग्रेस को घेरा।
विज्ञापन


रैली के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने प्रधानमंत्री मोदी को युग पुरुष व सन्यासी बताते हुए किसानों की 70 वर्ष पुरानी मांग के पूरी करने पर पीएम का आभार जताया। वहीं कांग्रेसियों पर खूब कटाक्ष किए।
विज्ञापन


श्वेत मलिक बोले कि मोदी भाई ने अपना जीवन देश को समर्पित कर दिया। मोदी किसानों के सच्चे हमदर्द हैं। वह किसानों का दर्द जानते हैं। इसलिए उन्होंने किसानों को ये नायाब तोहफा दिया। जबकि कांग्रेस ने आज तक किसानों की इस मांग को अनदेखा किया। राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने भी इस मुद्दे पर जमकर राजनीति की। सुखबीर बोले कि गांधी परिवार ने 70 वर्षों तक राज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस 55 वर्षों तक केंद्र में काबिज रही है और इनके प्रधानमंत्री रहे हैं, मगर इसके बावजूद कांग्रेसी किसानों का दर्द न समझ सके। किसानों की मांगों के लिए सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, चौधरी देवी लाल व चौधरी चरण सिंह ने ही संघर्ष किया है। केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों की एमएसपी की मांग पूरी कर किसान हिमायती होने का सबूत दिया है। प्रधानमंत्री मोदी जानते हैं कि अगर किसानों को सही समर्थन मूल्य मिलेगा तो ही किसान खुशहाल होंगे। किसान खुशहाल होंगे तो देश खुशहाल होगा। 

500 करोड़ रुपये आएंगे पंजाब सरकार के खजाने में 

Pm Narendra Modi targeted on congress in kisan kalyan rally punjab
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉडल सौंपते हुए किसान
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तो प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करने भी नहीं आए। जबकि केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि करने से सीधे-सीधे 500 करोड़ रुपये पंजाब सरकार के खजाने में आएगा। केंद्र ने तो पंजाब सरकार का खाली खजाना भरा है। ज्यादा जोर-जोर से बोलने की वजह से सुखबीर बादल का गला भी बैठ गया।

अपने भाषण के समापन पर सुखबीर ने प्रधानमंत्री से 84 दंगों के कत्लेआम के लिए इंसाफ मांगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता के जयकारे व जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल जयकारा लगवाकर की।

साथ ही रैली में आए किसानों का अभिनंदन किया। पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने मोदी को लोक नायक बताया। बादल ने अपने संबोधन में मंच पर विराजमान सभी दिग्गज नेताओं का  अभिनंदन किया, मगर हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर का नाम लेना भूल गए। जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में सबसे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री का नाम बोलते हुए उनका अभिनंदन किया। बादल ने कहा ये रैली आज तक की अन्य रैलियों से कहीं ज्यादा अहमियत रखती है, क्योंकि केंद्र ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार के इस एलान से किसानों व मजदूरों को ही नहीं, बल्कि हर वर्ग को लाभ मिलेगा।  

वो पगड़ी सेट करते रहे, पीएम ने एक पल में उतारी

Pm Narendra Modi targeted on congress in kisan kalyan rally punjab
पीएम मोदी की मलोट में किसान कल्याण रैली
रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मलोट आने पर अभिनंदन स्वरूप पंजाबियों की शान केसरी रंग की पगड़ी पहनाई। यही नहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल व एक अन्य नेता सिर पर रखी पगड़ी को अच्छे से सैट करते रहे। मगर प्रधानमंत्री मोदी ने पगड़ी उतारने में एक पल भी न गंवाते हुए उसे साइड में अपने सिक्योरिटी दल के कर्मचारी को पकड़ा दिया और अपने बाल दुरुस्त करने लगे प्रधानमंत्री के तुरंत पगड़ी उतारने से पंडाल में ये बात चर्चा का विषय बन गई। बादल परिवार के अलावा सबसे पहले पांच किसानों ने प्रधानमंत्री मोदी को किसानी से संबंधित ट्रैक्टर के मॉडल भेंट कर सम्मान किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed