फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Narendra Modi rally in Firozpur of Punjab on January 5

विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी की रैली से भाजपा को पंजाब में फिजा बदलने की आस, अमरिंदर सिंह व सुखदेव ढींढसा भी दिखेंगे साथ

Wed, 29 Dec 2021 04:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Dec 2021 04:06 PM IST
सार

पंजाब में विधानसभा चुनाव करीब आते ही भारतीय जनता पार्टी चुनावी मोड में आ गई है। सूबे में पार्टी का चुनावी बिगुल खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फूंकेंगे। पांच जनवरी को फिरोजपुर में होने वाली भाजपा की रैली में वह पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi rally in Firozpur of Punjab on January 5
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

किसान आंदोलन के बाद पंजाब में हताश हो चुकी भाजपा को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच जनवरी की यात्रा से काफी आश है। भाजपा के नेता इस बात का दावा कर रहे हैं कि मोदी की रैली से पंजाब की चुनावी फिजा बदलेगी क्योंकि पीएम मोदी पंजाब के लिए काफी कुछ देने जा रहे हैं। पंजाब भाजपा के नेताओं को यह भी आशा है कि चंडीगढ़ पंजाब को मिल सकता है। अगर लंबे समय से लंबित यह मांग पूरी हो जाती है तो निश्चित तौर पर पंजाब में भाजपा को मजबूत सियासी जमीन मिल जाएगी।

विज्ञापन


फिरोजपुर में होने वाली चुनावी रैली के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब विधानसभा के लिए भाजपा का चुनावी बिगुल फूकेंगे। सियासी फिजा बदलने के लिए फिरोजपुर में यह विशाल रैली रखी गई है। इसमें लाखों लोगों के शिरकत करने की संभावना है। भाजपा ने बूथ स्तर पर ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पीएम हाऊस से कार्यक्रम फाइनल होने के बाद पंजाब भाजपा की बैठकों का दौर शुरु हो गया है। भाजपा ने उन सभी कार्यों का प्रचार करने की योजना तैयार की है, जो पीएम मोदी ने सत्ता संभालने के बाद पंजाब या सिख कौम के लिए किये हैं। जिसमें करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलना, सिखों की काली सूची को खत्म करना प्रमुख रखे गए हैं। जबकि इसके साथ ही सिख विरोधी दंगों में कार्रवाई, लंगर को जीएसटी से मुक्त करने व सिखों को सुरक्षित अफगानिस्तान से भारत लाने में केंद्र की मोदी सरकार ने काफी ठोस व सफलतापूर्वक कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता यह कह रहे हैं कि पंजाब में पांच जनवरी का दिन ऐतहासिक होगा। पीएम मोदी कोई बड़ा तोहफा पंजाब को दे सकते हैं। 1966 के बाद से लंबित चली आ रही मांग चंडीगढ़ पंजाब को सौंपा जा सकता है और हरियाणा के लिए पैकेज घोषित किया जा सकता है। अगर यह भी नहीं होता तो पंजाब को सरहदी सूबा होने के कारण मोदी बड़ा पैकेज दे सकते हैं। 

मंच पर दिखेंगे कैप्टन और ढींढसा
फिरोजपुर में होने वाली इस महत्वपूर्ण रैली की खास बात यह होगी कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ कैप्टन और ढींढसा भी मंच पर दिखाई देंगे। पंजाब में भाजपा इस बार पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। भाजपा पहली बार अकाली दल से अलग होकर चुनाव लड़ रही है, इसलिए उन पर यहां भीड़ जुटाने का भारी दबाव होना तय है। इसी वजह से सभी बड़े नेताओं को भीड़ इकट्ठी करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 

चुनाव आते ही अब सभी दौरे करेंगे। पहले करते तो बात कुछ थी। अब तो कुछ दिनों में चुनाव आचार संहिता लग जानी है। 10 दिनों में झूठे वादे करने से क्या होगा।  प्रकाश सिंह बादल, पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed