फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Narendra modi gave full point to CM Manoharlal

स्वच्छ शक्ति 2019 में सीएम मनोहर लाल ने पढ़ा रिपोर्ट कार्ड, तो मैरिट में पास कर गए पीएम मोदी

Wed, 13 Feb 2019 09:18 AM IST
खुशबू गोयल नसीब सैनी, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
नसीब सैनी, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 13 Feb 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra modi gave full point to CM Manoharlal
पीएम मोदी की कुरुक्षेत्र रैली

स्वच्छता शक्ति सम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आंकड़ों में अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रखा। उनके कार्यों से अभिभूत होकर पीएम ने भी मनोहर लाल को प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करार दिया। मोदी ने अपने भाषण में चार बार सीएम मनोहर लाल का नाम लेकर उनकी प्रशंसा की। वहीं, मंच पर जब मुख्यमंत्री अपना भाषण पढ़ रहे तो पीएम ने करीब ग्यारह बार दोनों हाथों से तालियां बजाकर मुख्यमंत्री का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन


सम्मेलन में अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश सरकार की योजनाओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया। श्रीमद़् भागवत गीता को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश को दी गई छह बड़ी सौगातों पर उनका आभार जताते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान में पूरा प्रदेश खुले में शौचमुक्त घोषित हो चुका है। रोहतक व करनाल देश के 100 साफ शहरों में शुमार हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद राज्य में लिंगानुपात की स्थिति बढ़कर आज 922 हो गई है। उन्होंने राज्य में 44 नए कॉलेज, 29 महिला कॉलेज,  30 महिला पुलिस थाने खोलने की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में महिला पुलिस की संख्या कुल पुलिस संख्या का 10 फीसदी कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली बार इसे 20 फीसदी तक ले जाने, पंचायतों में महिलाओं की 42 प्रतिशत भागीदारी, हरियाणा के प्रत्येक घर में गैस सिलेंडर देने जैसी योजनाओं का जिक्र किया। उनके भाषण के बाद जब पीएम मोदी मंच से बोलने लगे तो उन्होंने कहा कि मैं मनोहर लाल को सुन रहा था। उन्होंने आंकड़ों के माध्यम से महिला शक्ति के लिए जो काम किया है, उससे मैं अभिभूत हूं।


 इसके लिए मनोहर व उनकी टीम को बधाई। यह बात सुनकर सीएम अपनी सीट से खड़े हो गए और पीएम का हाथ जोड़कर आभार प्रकट किया। पीएम ने सीएम की पीठ थपथपाते हुए कहा कि मनोहर की सरकार प्रदेश वासियों के जीवन को आसान बनाने में जुटी है। यहां से जो भी योजना शुरू हुई, उसमें शत-प्रतिशत सफलता हासिल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed