फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM modi will give key of flats to public

प्रधानमंत्री मोदी लोगों को सौंपेंगे फ्लैट की चाबी!

Sat, 06 Jun 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 06 Jun 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
PM modi will give key of flats to public

हाउसिंग बोर्ड ने पुनर्वास योजना के तहत मौलीजागरां (विकास नगर) में बने फ्लैट्स की चाबियां लोगों को सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा है।

विज्ञापन


16 जून को 1669 फ्लैट्स का पजेशन देने की तैयारी है। इसके तहत बोर्ड ने सेक्टर-9 स्थित अपने कार्यालय में शुक्रवार से कैंप लगाकर जरूरी कागजात की जांच शुरू कर दी है। इन आवेदकों को उद्घाटन समारोह में फ्लैट की चाबी दी जाएगी। यह कैंप 14 जून तक चलेगा।
विज्ञापन


इसमें कागजात की जांच के लिए कॉलोनी नंबर-5, गुरसागर कालोनी, मद्रासी कालोनी, नेहरू कालोनी, कबाड़ी कालोनी, राजीव कालोनी, अंबेडकर कालोनी और कुम्हार कालोनी के बचे लोगों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड की योजना के अनुसार, सबसे पहले उक्त कालोनी के बचे लोगों को बुलाया गया है। उसके बाद बचे फ्लैट्स कालोनी नंबर-4 के लोगों को दिए जाएंगे। इससे कालोनी नंबर-4 को छोड़कर पूरा शहर स्लम फ्री हो जाएगा।

वार्ड पार्षद सतीश कैंथ का कहना है कि उनके यहां कालोनी नंबर-4 में कुल 3200 लोग ऐसे हैं, जो लंबे समय से फ्लैट का इंतजार कर रहे हैं। सबसे पहले इन्हीं लोगों को मकान मिलने चाहिए।

पीएम नहीं आए तो प्रशासक सौंपेंगे चाबियां

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, अगर पीएम नहीं आते हैं तो प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी मौलीजागरां में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि होंगे और वही फ्लैट्स की चाबियां सौंपेंगे। पुनर्वास योजना के तहत बने ये फ्लैट्स विकास नगर स्थित रेलवे अंडरपास के नजदीक बने हैं।


धनास में मनमोहन सिंह ने सौंपी थीं चाबियां

दो साल पहले धनास में पुनर्वास योजना के तहत बने हजारों फ्लैट की चाबियां भी तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोगों को सौंपी थी। उस समय शहर के सांसद पवन बंसल थे। पुनर्वास योजना के तहत शहर में 25 हजार और फ्लैट्स के निर्माण की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed