फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Modi Sampla Rally for Loksabha Election 2019

पीएम की रोहतक रैली पर कांग्रेस का हमला, कहा- हरियाणा में फिर 'जुमला सम्राट' साबित हुए मोदी

Tue, 09 Oct 2018 05:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांपला(रोहतक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांपला(रोहतक) Updated Tue, 09 Oct 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Sampla Rally for Loksabha Election 2019
पीएम मोदी की सांपला रैली

कांग्रेस ने हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद उन पर कटाक्ष किया और आरोप लगाया कि मोदी एक बार फिर से ‘जुमला सम्राट’ साबित हुए हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि हरियाणा की जनता आगामी चुनावों में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ मोदी जी, फिर जुमला सम्राट साबित हुए। सांपला के भाषण में झोला खाली। बने ठन-ठन गोपाल।’’ 

विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा, ‘‘सोनीपत की रेल कोच फैक्ट्री बनी कोच मरम्मत फैक्ट्री। पत्थर रखने में 53 महीने लग गए। बिनोला(गुड़गाँव) की डिफ़ेन्स यूनिवर्सिटी या मानेठी(रेवाड़ी) के एम्स की बात। बातें अनेक,काम की बात एक नहीं।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री की रैली फ्लॉप साबित हुई। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सांपला में आयोजित रैली में हरियाणा के लोगों को रेल कोच मरम्मत फैक्ट्री की सौगात दी। सोनीपत जिले के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में जिस रेल कोच फैक्ट्री की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधारशिला रखी है वह 161 एकड़ जमीन में 500 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा...

PM Modi Sampla Rally for Loksabha Election 2019
पीएम मोदी की सांपला रैली

आज सेना में सीमा पर रक्षा करण मै सब तै घणै जवान, देश की करोड़ों आबादी का पेट भरण मै सब तै आगे किसान और खेलां में सब तै ज्यादा मेडल ल्याण आलै खिलाड़ी देन आली हरियाणा की धरती को मैं प्रमाण करता हूं। मैं आज दीनबंधु सर छोटू राम की प्रतिमा थामने सौंपने आया सूं, इस तै बड़ा मान मेरे खात्तर के हो सकै है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सांपला में दीनबंधु सर छोटूराम की 64 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने के बाद दीनबंधु स्मृति रैली को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन की शुरूआत पीएम ने हरियाणवी अंदाज में की। उनके भाषण में हरियाणा के जवान, किसान और खिलाड़ी के साथ सर छोटूराम छाए रहे। करीब 30 मिनट के भाषण में पीएम ने आठ बार चौधरी और 18 बार सर छोटूराम कहा। इस तरह उनके भाषण का आदि और अंत सर छोटूराम पर हुआ। पीएम ने इस अवसर पर सोनीपत के बड़ी में बनने वाली रेल कोच मरम्मत फैक्टरी की आधारशिला भी रखी।

 

रैली में पीएम ने कहा कि अक्तूबर माह में उन्होंने छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण हरियाणा में किया है, जो हरियाणा में सबसे ऊंची है। 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, जो दुनिया में सबसे ऊंची होगी। उन्होंने कहा कि छोटूराम और पटेल न केवल महापुरुष थे, बल्कि किसान नेता भी रहे। उन्होंने कहा कि सर छोटूराम की वजह से ही हरियाणा के किसान सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित हुए। 

PM Modi Sampla Rally for Loksabha Election 2019
पीएम मोदी की सांपला रैली

पीएम ने कहा है कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के लिए लड़ने वाले दीनबंधु सर छोटूराम को सच्ची श्रद्धांजलि तब मिलेगी, जब हम सब मिलकर उनके सपनों के नए भारत का निर्माण करेंगे। पीएम ने कहा कि आज दीनबंधु सर छोटूराम की आत्मा जहां भी है, यह देखकर खुश होगी कि हरियाणा के सोनीपत में लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से रेल कोच मरम्मत फैक्टरी स्थापित की जाएगी। 

इसमें हर साल 250 डिब्बों की मरम्मत होगी। बाद में क्षमता एक हजार प्रति वर्ष तक बढ़ाई जाएगी। इससे न केवल यात्री डिब्बों को मरम्मत करने की दूरी कम होगी, बल्कि नजदीक ही यात्री डिब्बे उपलब्ध होने से यहां चलने वाली रेलगाड़ियों में यात्री डिब्बों की संख्या बढ़ेगी जिससे यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।

अंग्रेजों में नहीं थी छोटूराम की बात टालने की हिम्मत
पीएम ने कहा कि छोटूराम ने अंग्रेजों की बांटों और राज करो की नीति के खिलाफ डटकर लड़ाई की। अंग्रेजों में उनकी बात टालने की हिम्मत नहीं होती थी। सरदार पटेल तक ने कहा था कि अगर आजादी तक छोटूराम जीवित होते तो बंटवारे के बाद मुझे पंजाब की चिंता नहीं करनी पड़ती। छोटूराम का पश्चिम और उत्तर भारत में काफी प्रभाव था।

PM Modi Sampla Rally for Loksabha Election 2019
पीएम मोदी की सांपला रैली

छह राज्यों के समझौते से होगा हरियाणा को फायदा
पीएम ने कहा कि सरकार आने वाले समय में बीज से बाजार तक फसल की ऐसी व्यवस्था कर रही है, जिससे हरियाणा के किसानों को फायदा होगा। 50 लाख सोएल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए हैं। साढ़े 6 लाख किसानों का फसल बीमा हुआ है। इसी प्रकार लखवार बांध के लिए 6 राज्यों के बीच समझौता हुआ है, जिससे हरियाणा को भी लाभ होगा।

सीएम, बीरेंद्र सिंह, धनखड़ और बराला ने किया स्वागत
पीएम का इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फूल भेंट कर स्वागत किया, जबकि बीरेंद्र सिंह ने पगड़ी पहनाई। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने पीएम को हल भेंट किया। वहीं, छोटूराम विचार मंच की तरफ से उचाना से विधायक प्रेमलत्ता ने दीनबंधु सर छोटूराम का चित्र भेंट किया। मंच पर हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव आर्य, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed