फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pm modi added jai anusandhan in Slogan jai jawan jai kisan jai vigyan after shastri and atal Bihari

पीएम मोदी का नया नारा, जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के बाद जोड़ा 'जय अनुसंधान'

Fri, 04 Jan 2019 09:24 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 04 Jan 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
pm modi added jai anusandhan in Slogan jai jawan jai kisan jai vigyan after shastri and atal Bihari
पीएम नरेंद्र मोदी

लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया... वाजपेयी जी ने इसके साथ जय विज्ञान जोड़ा और अब मेरी तरफ से इसके साथ जय अनुसंधान जोड़ा जाए। अब जय जवान जय किसान जय विज्ञान और जय अनुसंधान का नारा बोला जाए।

विज्ञापन


यह नया मंत्र गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में 106वीं इंडियन साइंस कांग्रेस के  उद्घाटन के दौरान उपस्थित देश विदेशों से आए वैज्ञानिकों व स्टूडेंट्स को दिया। 
विज्ञापन


अपने 28 मिनट के भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि साइंस को सामान्य लोगों से जोड़ना होगा। आज कम कीमत में कारगर तकनीक विकसित करने की जरूरत है। बंजर धरती को उपजाऊ, कम वर्षा की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में काम किया जाना चाहिए। अब ज्यादा किसान दो हेक्टेयर जमीन से कम के मालिक हैं, ऐसे में वह कम जमीन में कैसे अधिक मुनाफे वाली खेती कर सकते हैं, इस पर खोज की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम अपने देश के कम बारिश वाले इलाकों में बेहतर और वैज्ञानिक ढंग से ड्रोन मैनेजमेंट पर काम कर सकते हैं, क्या प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी के क्षेत्र में और सुधार कर सकते हैं।

हमें सोचना होगा कि क्या हम देश में दशकों से चली आ रही मानवीय समस्याओं के समाधान के लिए टेक्नोलॉजी का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। सेंसर, ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी खोज का पैकेज बनाकर हम किसानों के लिए कैसे बेहतरीन खोज कर सकते हैं, उस पर बल दिया जाना चाहिए।
 

pm modi added jai anusandhan in Slogan jai jawan jai kisan jai vigyan after shastri and atal Bihari
पीएम नरेंद्र मोदी

उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा कि आप बेहतर इलाज करने का तरीका साइंस एवं टेक्नोलॉजी में ढूंढ सकते हैं। पीने के पानी की समस्या से निपटने के लिए रीसाइकिल एवं कंजर्वेशन से जुड़ी नई तकनीक विकसित कर सकते हैं। यह बड़ी चुनौती है कि क्या हम कोई ऐसा सिस्टम बना सकते हैं जिससे हमारे संवेदनशील संस्थानों को ऐसी साइबर सुरक्षा मिल सके कि उसे भेदना नामुमकिन हो जाए।

उन्होंने कहा, क्या हम सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसे समाधान कर सकते हैं, जो बहुत ही कम कीमत पर गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए भी उपलब्ध हो सकें। हमें दुनिया में लीडरशिप लेनी है और अपने संकल्पों को पूरा करके दिखाना है। हमें समय के अनुरूप समस्याओं का समाधान करने होंगे, वह भी समय सीमा के अंदर। 2018 भारत के विज्ञान के लिए बहुत ही अच्छा साल रहा। 

दवा के क्षेत्र में उपकरण सस्ते दामों में उपलब्ध कराने के लिए अच्छी पहल हुई है। हमें दुनिया में प्रतिस्पर्धा नहीं करनी है श्रेष्ठता दिखानी है। हमें देश को उस स्तर पर ले जाना है जिससे दुनिया भारत के पीछे चले। हमारा प्राचीन ज्ञान शोध पर ही आधारित रहा है। हमारे वैज्ञानिक ऐसी जीन थेरेपी की खोज कर रहे हैं जिससे खून में हीमोग्लोबीन कम होने की समस्या समाप्त हो। 

pm modi added jai anusandhan in Slogan jai jawan jai kisan jai vigyan after shastri and atal Bihari
पीएम नरेंद्र मोदी

देश की बड़ी आबादी एनीमिया यानी खून की कमी से जूझ रही है। भारत के तीन अंतरिक्ष यात्रियों को गगनयान के जरिए 2022 में अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी चल रही है। इसरो ने इसके लिए विशेष टेक्नोलॉजी तैयार की है।

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन ने देश में विज्ञान के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विज्ञान का आम लोगों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न मिशन शुरू किए हैं। इससे करोड़ों भारतीयों को लाभ हो रहा है। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला, राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर के अलावा उद्योग मंत्री शाम सुंदर भी मौजूद थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed