फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plot to rob a petrol pump in Chandigarh failed, seven arrested

Chandigarh News: चंडीगढ़ के एक पेट्रोल पंप को लूटने की नाकाम साजिश, सात गिरफ्तार

Mon, 02 Sep 2024 06:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Plot to rob a petrol pump in Chandigarh failed, seven arrested
चंडीगढ़। सेक्टर-37 स्थित पेट्रोल पंप को लूटने की साजिश रच रहे सात बदमाशों को जिला अपराध प्रकोष्ठ ने शनिवार रात धर दबोचा। ऑटो में सवार इन आरोपियों से पुलिस ने एक कट्टा, दो कारतूस, दो कामानीदार चाकू, एक किरपाण, दो लोहे की सब्बल और एक राॅड बरामद की है। आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह, पवन उर्फ मोटा, बीर पाल, रविंद्र उर्फ रवि, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा, दिनेश पाल और धर्मबीर उर्फ धर्मू के रूप में हुई है। सेक्टर-11 थाने में आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिला अपराध प्रकोष्ठ के डीएसपी रजनीश दानिप्स के नेतृत्व में एसआई रामदिया इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में चोरी व डकैती की वारदातें कर चुके सात बदमाश सेक्टर-37 के पेट्रोल पंप को लूटने की तैयारी में हैं। सूचना देने वाले ने बताया कि सभी आरोपी एक ऑटो (नंबर पीबी-65-एडब्ल्यू-5181) में बैठे हैं, जो सेक्टर-25 में रैली ग्राउंड के पास खड़ा है।
विज्ञापन

सूचना पाकर जिला अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने छापा मारकर ऑटो सवार सात युवकों को हिरासत में ले लिया। इनमें रणजीत सिंह निवासी सर्विस स्टेशन के पास सिंघा देवी कॉलोनी, नयागांव के कब्जे से एक कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए। पवन उर्फ मोटा निवासी गुरुद्वारा छोटी करोर के पास, मोहाली के कब्जे से एक कमानीदार चाकू, बीर पाल निवासी कच्ची कॉलोनी धनास के कब्जे से किरपाण, रविंद्र उर्फ रवि निवासी सिंघा देवी कॉलोनी, नयागांव के कब्जे से कमानीदार चाकू, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा व दिनेश पाल दोनों निवासी छोटी करोर मोहाली और धर्मबीर उर्फ धर्मू निवासी गली नंबर-3, नए पुल के पास सिंघा देवी कॉलोनी नयागांव के कब्जे से लोहे के सब्बल व रॉड बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपियों ने लूट करने की योजना का खुलासा किया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 310 (4), 310 (5) और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी आरोपी ड्रग्स लेने के आदी, नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे वारदात
प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि सभी आरोपी ड्रग्स लेने के आदी हैं। नशे की लत को पूरा करने के लिए सभी लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी की गई वस्तुओं को ट्राइसिटी के अलग-अलग क्षेत्रों में कबाड़ियों को बेचते थे। जांच में सामने आया कि आरोपी रणजीत सिंह पहले भी कई अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। इससे पहले भी उस पर तीन मामले दर्ज हैं। इनमें नयागांव में एलसीडी व एक्टिवा चोरी करने और नयागांव में ही हत्या का एक मामला शामिल है। आरोपी पवन उर्फ मोटा के खिलाफ धारा 18, 29 एनडीपीएस एक्ट का मामला सेक्टर-26 थाने में दर्ज है। आरोपी बीर पाल निजी नौकरी करता है और उसके खिलाफ सेक्टर-11 थाने में चोरी का एक मामला और आरोपी रविंदर उर्फ रवि के खिलाफ नयागांव थाने में एसी चोरी का मामला दर्ज है।


फोटो 01: गिरफ्तार आरोपी व उनसे बरामद हथियार। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed