फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Players clashed and brawled during the semi-final match of the Administrator Challenge Cup football tournament.

Chandigarh News: एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंज कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान भिड़े खिलाड़ी लड़ाई और मारपीट

Wed, 28 Jan 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Players clashed and brawled during the semi-final match of the Administrator Challenge Cup football tournament.
चंडीगढ़। ऑल इंडिया एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंज कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 (अंडर-17 लड़कों) के सेमीफाइनल मुकाबले में मिनर्वा फुटबॉल अकादमी और चंडीगढ़ फुटबॉल अकादमी की टीमों के बीच जमकर बहस और लड़ाई हो गई। मैदान के अंदर तो खिलाड़ी भिड़े ही वहीं बाहर बैठे उनकी टीम के बाकी खिलाड़ियों के बीच भी लड़ाई हुई।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का यह दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर-46 में खेला गया। यहां पर मैच का जब दूसरा हाॅफ खेला जा रहा था। इस दौरान इनके एक टीम का खिलाड़ी जब गेंद लेकर आगे बढ़ रहा था, उसे रोकते हुए दूसरी टीम का खिलाड़ी उससे टच कर गया और वह खिलाड़ी गिर गया। इसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई और खिलाड़ी आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन

इनको भिड़ता देख इनकी टीम के मैदान के अंदर खेल रहे खिलाड़ी भी पहुंच गए और वह भी आपस में भिड़ गए। इस दौरान खिलाड़ियों में हाथापाई भी हुई। खिलाड़ी एक दूसरे को थप्पड़ लगाते हुए भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लडाई बढ़ती हुआ देख कर रेफरियों को मैदान पर आना पड़ा और उन्होंने लड़ाई करने वाले खिलाड़ियों को अलग करते हुए मैदान पर अनुशासनहीनता के कारण रेड कार्ड दिखा कर मैदान से बाहर कर दिया। रेफरी की ओर से मिनर्वा टीम के दो खिलाड़ी योईबेनबा और होई द्राम को रेड कार्ड दिखाया गया।
चंडीगढ़ फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ी सोहेल को रेड कार्ड दिखाकर टीम से बाहर कर दिया गया। रेड कार्ड मिलने पर यह तीनों खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया। चंडीगढ़ टीम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन जिस खिलाड़ी को सेमीफाइनल मुकाबले में रेड कार्ड दिखाया गया, उसे फाइनल में नहीं खेलने दिया जाएगा।


मैदान के बाहर भी भिड़े
मैच के दूसरे हाफ मेें जिस समय मिनर्वा और चंडीगढ़ फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ी आपस में भिड़े थे और उनमें मारपीट के साथ लड़ाई हो रही थी, ठीक उसी समय मैदान के बाहर बैठे दोनों टीमों के खिलाड़ी भी आपस में भिड़ गए और उनमें मारपीट भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed