फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Play on sukhna lake on world environment day

'पर्यावरण के साथ खिलवाड़ बंद करो, अभी संभल जाओ वरना अंत बुरा होगा’

Mon, 05 Jun 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 Jun 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
Play on sukhna lake on world environment day
सुखना लेक पर ‘पर्यावरण का विनाश’ नुक्कड़ नाटक का मंचन
पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण विभाग यूटी प्रशासन और थिएटर आर्ट्स चंडीगढ़ द्वारा रविवार को सुखना लेक पर ‘पर्यावरण का विनाश’ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। यह नाटक लगातार 17 वर्ष से किया जा रहा है। इस नाटक में दिखाया गया कि किस तरह से लोग अपने स्वार्थ के लिए जानबूझकर पर्यावरण के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। 
विज्ञापन


नाटक की शुरुआत यमराज के दरबार से होती है। चित्रगुप्त कुछ लिख रहे हैं। इस बीच यमराज आते हैं और कहते हैं कि आप लगातार काम करते रहते हैं। चित्रगुप्त बताते हैं कि पृथ्वी में प्रलय मची है और आत्माएं हमारे द्वार पर दस्तक दे रही हैैं। काफी लोगों की आत्माएं बाहर बैठी हैं और उनको एडजस्ट करना काफी कठिन है। 
विज्ञापन


यमराज कहते हैं कि चलो इंद्र के पास चले कुछ को वहां एडजस्ट करवा देंगे। दोनों इंद्र के दरबार में पहुंचते हैं तो वहां भी आत्माएं भटक रही हैं। इंद्र कहते हैं कि यहां जगह नहीं है। आखिरकार इंद्र और नारद और चित्रगुप्त और यमराज दोनों नई दिल्ली में स्थिति का जायजा लेने उतरते हैं। वहां पर्यावरण का विनाश देखकर वह हतप्रभ हो जाते हैं। इस नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण को बचाने से ही जिंदगी को बचाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 नाटक का अंत होता है यमराज और चित्रगुप्त एक बच्चे की मौत से। जो मास्क पहने है लेकिन बावजूद उसके उसकी मौत हो जाती है। इंद्र नारद से पूछते हैं कि इस बच्चे की कितनी उम्र है, तो नारद बताते हैं कि इसकी उम्र 75 वर्ष है। इसके  बाद इंद्र कहते हैं कि अभी भी संभल जाएं वरना दशा ऐसी ही होगी। इस नाटक में आशीष शर्मा, राजीव मेहता, योगेश अरोड़ा और गौरव शर्मा ने अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed