फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Departmental examinations for promotion will be held from November 16 to 20.

Chandigarh-Haryana News: पदोन्नति के लिए 16 से 20 नवंबर तक होंगी विभागीय परीक्षाएं

विज्ञापन
- 23 अक्तूबर तक विभागाध्यक्ष के माध्यम से आवेदन जरूरी, पंचकूला में दो पालियों में होगी परीक्षा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पदोन्नति के लिए हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की विभागीय परीक्षाएं 16 से 20 नवंबर तक पंचकूला के सेक्टर-12ए स्थित सार्थक राजकीय एकीकृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होंगी। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक दो पालियों में होगी।

परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अधिकारियों-कर्मचारियों को 23 अक्तूबर तक संबंधित विभागाध्यक्ष या प्रशासनिक सचिव के माध्यम से आवेदन करना होगा। केंद्रीय परीक्षा समिति को सीधे भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 16 नवंबर को सहायक आयुक्त, अतिरिक्त सहायक आयुक्त और तहसीलदार के पद के लिए आपराधिक कानून व सिविल कानून की परीक्षा होगी। वन, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य, विकास एवं पंचायत, लोक निर्माण और वन्यजीव संरक्षण विभाग के निर्धारित विषयों की परीक्षा भी होगी। 17 नवंबर को आपराधिक कानून के दूसरे प्रश्नपत्र व वित्तीय नियमों के साथ वन, सहकारिता, विकास एवं पंचायत विभाग की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन


18 नवंबर को सहायक आयुक्त व तहसीलदार के पद के लिए आपराधिक कानून का तीसरा पेपर व राजस्व कानून की परीक्षा होगी। कारागार, विकास एवं पंचायत और निर्वाचन विभाग के निर्धारित विषयों की परीक्षा भी इसी दिन होगी। 19 नवंबर को स्थानीय निधि व राजस्व कानून, कारागार विभाग के आपराधिक कानून और वित्तीय नियमों की परीक्षा होगी। निर्वाचन विभाग के सहायक, इलेक्शन कानूनगो, क्लर्क, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के भी अलग-अलग पेपर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 नवंबर को सहायक आयुक्त व अतिरिक्त सहायक आयुक्त पद के उम्मीदवारों के लिए हिंदी तथा तहसीलदारों के लिए पटवारी क्षेत्रमिति व उर्दू की परीक्षा होगी। कृषि एवं बागवानी, कारागार और पंचायती राज विभाग के निर्धारित विषयों की परीक्षा भी इसी दिन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed